सहारनपुर: बिहारीगढ़ की मशहूर पकौड़ियों पर महंगाई की मार, जायका हुआ अब महंगा
Last Updated:
स्वाद के शौकीनों के लिए सहारनपुर का ‘बिहारीगढ़’ किसी जन्नत से कम नहीं है, लेकिन अब यहां की मशहूर पकौड़ियों का जायका आपकी जेब पर भारी पड़ने वाला है. दिल्ली-देहरादून हाईवे से गुजरने वाला हर मुसाफिर जिसकी सुगंध का कायल रहता था, आज वह बाजार दोहरी मार झेल रहा है. एक तरफ एक्सप्रेस-वे बनने से ग्राहकों की कमी और दूसरी तरफ गैस की किल्लत ने दुकानदारों को दाम बढ़ाने पर मजबूर कर दिया है.
सहारनपुर जिला जोकि अपने खाने के स्वाद के लिए दूर-दूर तक जाना जाता है. यहां पर अगर आप आते हैं तो आपको बिहारीगढ़ क्षेत्र में बनने वाली पकौड़ी जो की लाखों लोगों की जीभ का स्वाद है खाए बिना रह नहीं पाएंगे. लेकिन इन दिनों गैस की कीमत के चलते बिहारीगढ़ की पकौड़ियों के दाम भी आसमान छू रहे हैं. अगर आपको पकौड़ियों का स्वाद लेना है तो आप आपको अपनी जेब थोड़ी ज्यादा ढीली करनी होगी.

सहारनपुर में खाने-पीने की चीज़ें आम तौर पर सस्ते दामों पर मिल जाती हैं, लेकिन सहारनपुर का दिल्ली-देहरादून मार्ग पर स्थित बिहारीगढ़ अपने गरमागरम पकौड़ी बाजार के लिए खासा मशहूर है. देहरादून जाने वाले लोग अक्सर यहां पर रुख कर विभिन्न प्रकार की पकौड़ियों का स्वाद लेना काफी पसंद करते हैं. लेकिन इन दिनों बिहारीगढ़ की पकौड़ियों पर जहां दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे बनने से कस्टमरों की किल्लत है वही दूसरी और गैस की कमी भी इन पकौड़ियों के दाम को बढ़ा रही है.

अगर आप देहरादून जाने का सोच रहे हैं, तो बिहारीगढ़ की पकौड़ी खाना बिल्कुल न भूलें. यहां की पकौड़ी इतनी स्वादिष्ट और लोकप्रिय है कि लोग दूर-दूर से इसे चखने आते हैं. आज हम आपको बताते हैं कि बिहारीगढ़ की पकौड़ी क्यों इतनी मशहूर है और यहां कितनी तरह की वैरायटी मिलती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

गर्मी के सीजन में गरमा-गरम चीजें खाने का मज़ा ही अलग होता है. ऐसे में अगर बात गरमा-गरम पकौड़ी की हो जाए तो मुंह में पानी आना लाज़मी है. सहारनपुर में पकौड़ियों का सबसे प्रसिद्ध बाजार बिहारीगढ़ में लगता है. यह क्षेत्र खासतौर पर पकौड़ी के स्वाद के लिए जाना जाता है और यहां हर सर्दी में लोग दूर-दूर से इस स्वाद का आनंद लेने आते हैं.

सहारनपुर के प्रसिद्ध पकौड़ी बाजार बिहारीगढ़ के पकौड़ी व्यापारियों पर दोहरी मार देखने को मिल रही है. जहां दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे बनने से बिहारीगढ़ में फ्लाईओवर से सभी वाहन देहरादून निकल जाते हैं और बाजार एक तरीके से विलुप्त हो चुका है. वही दूसरी और गैस की किल्लत भी उनको परेशान करने लगी है. व्यापारियों का कहना है कि गैस की किल्लत के चलते उनको अब लड़कियों से काम चलाना पड़ रहा है जिसमें गैस से ज्यादा खर्च आता है और उनको पकौड़ियों के दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं.

सहारनपुर के बिहारीगढ़ के स्वादिष्ट पकौड़े अपनी ख़ासियत के लिए मशहूर हैं. खासकर मूंग दाल, गोभी, बैंगन, मिर्च और प्याज के पकौड़े, जो बेसन, हरी मिर्च, धनिया और खास मसालों जैसे अजवाइन, हींग और कसूरी मेथी के साथ बनते हैं, और बेहद कुरकुरे होते हैं. इनकी खास चटनी के साथ यह पकौड़े दिल्ली-देहरादून हाईवे पर एक लोकप्रिय स्ट्रीट फ़ूड बन चुके हैं, जिसे बड़े-बड़े सेलेब्रिटीज़ भी पसंद करते हैं.

सहारनपुर के बिहारीगढ़ में जब पकौड़ी की बात आती है, तो यहां आपको 10 से अधिक तरह की वैरायटी मिलती है. इनमें से मूंग दाल की पकौड़ी सबसे प्रमुख और स्वादिष्ट मानी जाती है. इसके अलावा यहां बैंगन, गोभी, प्याज, हरी मिर्च, आलू, पालक, पनीर और ब्रेड जैसी कई तरह की पकौड़ी और पकोड़े भी खाने को मिलते हैं.

लगभग 50 साल पहले बिहारीगढ़ के 50 परिवार गरीबी और बेरोजगारी से जूझ रहे थे. न खेती का सहारा था और न कोई अन्य रोजगार. ऐसे में उन्होंने पकौड़ी बनाने का काम शुरू किया. मेहनत और लगन का नतीजा यह हुआ कि उनकी कढ़ाई आज तीन पीढ़ियों बाद भी लगातार चल रही है.