साक्षात होंगे मां लक्ष्मी के दर्शन, बस दीपावली की रात्रि में कर लें ये टोटका
Last Updated:
Ayodhya News: अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि दीपावली में कुछ ऐसे चमत्कारी उपाय किए जाते हैं जिसे करने के बाद धन आगमन के मार्ग प्रशस्त होते हैं.
अयोध्या: हिंदू धर्म में दीपावली का पर्व बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाता है. इस दिन माता लक्ष्मी की प्रसन्नता के लिए लोग अनेक प्रकार के उपाय और टोटका भी करते हैं. ऐसे ही एक चमत्कारी उपाय आज हम आपको इस रिपोर्ट में बताएंगे जिसको करने से साक्षात माता लक्ष्मी के भी दर्शन होंगे और पूरे साल धन की वृद्धि होगी. दरअसल, हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को प्रतिवर्ष दीपावली का पर्व मनाया जाता है और इस वर्ष दीपावली का पर्व 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा.
धूमधाम से मनाई जाती है दीवाली
क्या है उपाय
दीपावली की रात्रि में अगर भगवती महालक्ष्मी का दर्शन करना चाहते हैं. तो शाम 7:00 बजे एक शुद्ध लाल रंग का आसान डालकर स्नान कर श्वेत वस्त्र धारण करें कमल गट्टे की माला लेकर सामने दीपक जलाएं.
माता लक्ष्मी को लाल गुलाब के फूल अर्पित करना चाहिए और पंचमेवा का भोग लगाकर. “ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मी नमः” मंत्र का जाप करें
जप करते समय आपका ध्यान भटकना नहीं चाहिए .अगर आपने यह टोटका कर लिया तो ब्रह्म मुहूर्त की प्रथम बेला में माता लक्ष्मी का दर्शन संभव है माता लक्ष्मी किसी भी रूप में दर्शन दे सकती हैं.