सिद्धार्थनगर में नाबालिग के साथ 8 महीने तक हैवानियत, प्रेमी ने किया बड़ा कांड
Last Updated:
Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर में मुस्लिम युवक जुरैद ने नाबालिग हिंदू लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर नशीली दवा देकर रेप किया और वीडियो बनाकर दोस्तों को दिया. 8 महीने तक गैंगरेप हुआ. लड़की ने परिजनों को बताया, पुलिस ने 8 नामजद और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया. पीड़िता पुलिस से नाखुश है.
सिद्धार्थनगर. उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के कपिलवस्तु थाना क्षेत्र में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है. यहां एक नाबालिग को उसके प्रेमी ने पहले प्यार के जाल में फंसाया. फिर उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बनाई और अपने दोस्तों को बांट दी. पहले प्रेमी ने युवती के साथ अवैध संबंध बनाए फिर उसके दोस्त भी युवती को ब्लैकमेल करके अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उसके साथ अमानवीय तरीके से गलत संबंध बनाएं. इतना ही नहीं प्रेमी और उसके दोस्त युवती को राह चलते धमकाते भी रहते थे कि अगर उसका साथ नहीं देगी तो उसको और उसके घर वालों को जान से मार देंगे.
कपिलवस्तु थाना क्षेत्र की एक नाबालिग हिंदू लड़की को मुस्लिम युवक जुरैद ने पहले तो प्रेमजाल में फंसाया. फिर कोई नशीली दवा खिलाकर उसके साथ गलत संबंध बनाये और उसका वीडियो/फोटो बनाया. फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का सिलसिला. युवक ने किशोरी की फोटो और वीडियो अपने दोस्तों को बांट दिया. जिसके बाद उसने दोस्तों के साथ मिलकर लगभग 8 महीनों तक किशोरी का शोषण किया. जब लड़की इससे परेशान हुई तो उसने पूरी जानकारी परिजनों को दी. परिजनों ने इस मामले में 8 नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी. जिसके बाद तहरीर के आधार पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए जुट गई है.
पुलिस ने साधी चुप्पी
इस संबंध में जब पुलिस से बात करने की कोशिश की तो कोई भी अधिकारी कैमरे के सामने कुछ भी बोलने को तैयार नहीं था. वहीं पीड़िता भी पुलिस की कार्रवाई से नाखुश है और पुलिस पर मुख्य आरोपी को बचाने का आरोप लगा रही है. उसका कहना है कि पुलिस मामले में लीपापोती कर रही है.

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें
अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार… और पढ़ें