सिर्फ एक घंटे में चार बीघा खेत साफ…गेहूं की कटाई के लिए बेहद खास है यह मशीन
Last Updated:
Agriculture News: जल्द ही गेहूं की कटाई शुरू हो जाएगी. ऐसे में अगर आपने भी बड़ी मात्रा में गेहूं की फसल उगाई है. लेकिन इस बात को लेकर चिंतित हैं. किस तरीके से समय रहते हैं गेहूं की कटाई कर ली जाए. तो ऐसे समय किसानों के लिए रीपर बाइंडर मशीन काफी अच्छी साबित हो सकती है. जिसका उपयोग करते हुए मात्र 1 लीटर डीजल से वह 1 घंटे में 4 बीघा खेत की कटाई आसानी से कर सकते हैं.
मेरठ : बदलते दौर में हर क्षेत्र में टेक्नोलॉजी का अहम योगदान हो गया है. जिसके माध्यम से कई तरह की समस्याओं का समाधान करते हुए हम काफी चीजों को काफी बेहतर कर सकते हैं. कुछ इसी तरह का नजारा आपको कृषि के क्षेत्र में देखने को मिलेगा. जहां पर विभिन्न प्रकार की ऐसी मशीन मौजूद हैं, इसी तरह का उल्लेख रीपर बाइंडर मशीन का भी मिलता है. जो गेहूं की कटाई के लिए काफी उपयोगी मानी जाती है. ऐसे में लोकल 18 की टीम द्वारा संबंधित मशीन के एक्सपर्ट विक्रेता मुकेश कुमार से खास बातचीत की.
1 घंटे में काट देती है चार बीघा का खेत
मशीन विक्रेता मुकेश कुमार बताते हैं कि वर्तमान समय में जब गेहूं की कटाई आती है, तो गेहूं की कटाई करने के लिए आसानी से लोग उपलब्ध नहीं हो पाते हैं. जिससे कई बार खेत में ही गेहूं अधिक पकने के कारण दाना गिरना शुरू हो जाता है. जिससे किसानों को काफी नुकसान होने लगता है. ऐसे में अगर किसान रीपर बाइंडर मशीन का उपयोग करेंगे. तो इसके माध्यम से जहां समय की बचत होगी, वही जो खर्चा है वह भी काफी काम आएगा. क्योंकि यह मात्र 1 लीटर डीजल में यह चार बीघे खेत की 1 घंटे में कटाई कर देती है. जिससे कि किसान समय रहते ही अपने खेतों से गेहूं उठाकर उसकी बिक्री कर सकते हैं.
पुली बांधने का झंझट भी खत्म
उन्होंने बताया कि मनुष्य द्वारा गेहूं की कटाई की जाती है. तो उसकी पुली बांधने में काफी समय लग जाता है. जबकि रीपर बाइंडर मशीन की बात की जाए तो यह दोनों ही काम बेहद सरल तरीके से करते हुए दिखाई देगी. एक तरफ जहां इसके उपयोग से किसान दो इंच से ऊपर गेहूं की कटाई कर पाएंगे. साथ ही साथ इसमें एक धागा दिया जाता है. जिसके माध्यम से यह पुली भी बनाती रहती है. जिससे कि किसान को दिक्कत ना हो. इतना ही नहीं इस मशीन में बैठने की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है. जिस तरीके से ट्रैक्टर में बैठकर किसान कार्य करते हैं. ऐसे ही इसमें सीट पर आराम से बैठकर यह गेहूं की कटाई कर सकते हैं.
सरकार भी उपलब्ध कराती है सब्सिडी
विक्रेता मुकेश कुमार के अनुसार बड़ी संख्या में किसान रीपर बाइंडर मशीन को खरीदते हुए दिखाई दे रहे हैं. क्योंकि सरकार द्वारा भी इसमें विशेष रूप से किसानों को अनुदान उपलब्ध कराया जाता है. ऐसे में समय-समय पर उसकी टोकन प्रक्रिया का संचालन होता रहता है. जिसका लाभ रजिस्टर्ड किसान उठा सकते हैं. उन्होंने बताया कि इसमें 50% तक का अनुदान सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जाता है. ऐसे में किसान इस मशीन को खरीद कर इसका उपयोग कर सकते हैं. इसकी कीमत डेढ़ लाख रुपए से शुरू हो जाती है.
इस तरह उठा सकते हैं लाभ
साथ ही की व्यापारिक तौर पर भी अगर किसान अपने गेहूं को काटने के साथ ही अगर अन्य किसानों के गेहूं के काटने के लिए इसका उपयोग करेंगे. तो इसके माध्यम से वह अच्छी कमाई भी कर सकते हैं. क्योंकि अगर प्रतिदिन वह चार से पांच घंटे ही इस मशीन का संचालन का कार्य शुरू कर दें. तो 20 बीघा से अधिक की कटाई वह कर सकते हैं. जिसके लिए वह अपने अनुसार एक दर निर्धारित कर कमाई का जरिया भी बना सकते हैं. क्योंकि अब किसान इस तरह की मशीनों के प्रति काफी रुचि दिखाते हैं. दरअसल इसके माध्यम से उन किसानों को भी फायदा होगा. जिनकी फसल हर बार आंधी और बारिश के कारण काफी बर्बाद भी हो जाती है.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें