सिर्फ 12 हजार में शुरू करें यह बिजनेस, महीने में होगी 60-70 हजार की कमाई, गर्मियों में बंप

0
सिर्फ 12 हजार में शुरू करें यह बिजनेस, महीने में होगी 60-70 हजार की कमाई, गर्मियों में बंप


Last Updated:

Business Idea: रामपुर के सीताराम ने बेल जूस का छोटा कारोबार शुरू कर अच्छी कमाई का उदाहरण पेश किया है. करीब 12-13 हजार रुपये में शुरू हुआ यह काम गर्मियों में खूब चलता है. रोज 150-200 गिलास जूस बिक जाता है, जिससे शुरुआत में 700-800 रुपये और पीक सीजन में 4-5 हजार रुपये तक बचत होती है. साफ-सफाई और शुद्धता के कारण ग्राहकों का भरोसा बना रहता है, जिससे मासिक आय 60-70 हजार रुपये तक पहुंच जाती है.

अंजू प्रजापति/रामपुर: गर्मी शुरू होते ही ठंडा और ताज़गी देने वाला पेय सबसे ज्यादा बिकता है ऐसे में छोटे शहरों और कस्बों में जूस का ठेला कई लोगों के लिए कमाई का आसान जरिया बन जाता है खास बात ये है कि इसमें ज्यादा पढ़ाई-लिखाई या बड़ी दुकान की जरूरत नहीं होती बस सही जगह साफ-सफाई और बिना मिलावट के अच्छा स्वाद हो तो ग्राहक खुद खिंचे चले आते हैं. बेल एक ऐसा फल है जिसे आयुर्वेद में भी काफी फायदेमंद माना गया है यह शरीर को ठंडक देता है पेट की गर्मी कम करता है और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है यही वजह है कि डॉक्टर भी गर्मियों में बेल का शरबत पीने की सलाह देते हैं इस बढ़ती डिमांड ने इसे एक बढ़िया बिजनेस का रूप भी दे दिया है.

रामपुर के सीताराम पिछले 12 सालों से जूस और शरबत का काम कर रहे हैं वह बताते हैं कि इस काम की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसे बहुत कम पैसे में शुरू किया जा सकता है और सीजन में अच्छी कमाई हो जाती है. उनके मुताबिक बेल जूस का बिजनेस शुरू करने के लिए करीब 12 से 13 हजार रुपये की जरूरत होती है इसमें ठेला, जूस मशीन, डिस्पोजेबल गिलास, बर्फ, चीनी और बेल फल जैसी जरूरी चीजें आ जाती हैं शुरुआत में ही यह सेटअप तैयार हो जाता है और तुरंत काम शुरू किया जा सकता है.

सीताराम ने बताया कि कमाई की बात करें तो सीजन की शुरुआत में ही रोजाना 150 से 200 गिलास जूस आसानी से बिक जाता है एक गिलास की कीमत 20 से 50 रुपये बेचते है  शुरुआती दिनों में रोजाना 700 से 800 रुपये की आमदनी हो जाती है. जैसे-जैसे गर्मी तेज होती है और लू चलने लगती है वैसे-वैसे बेल जूस की बिक्री भी तेजी से बढ़ती है सीताराम बताते हैं कि पीक सीजन में रोजाना 4 से 5 हजार रुपये तक की बचत हो जाती है वह कहते हैं कि अगर लोकेशन सही हो जैसे बाजार, बस स्टैंड या भीड़भाड़ वाली जगह तो यह बिजनेस और ज्यादा फायदा देता है अगर पूरा महीना अच्छा चला तो 60 से 70 हजार रुपये तक की कमाई भी हो जाती है.

सीताराम बताते हैं मैं अपने ठेले पर हमेशा ताजा और बिना मिलावट का बेल जूस ही बनाता हूं ग्राहक के सामने ही बेल तोड़कर जूस तैयार करता हूं ताकि ग्राहक बिना किसी शंका के हर बार यही से जूस पी सके आजकल लोग गंदगी बिल्कुल पसंद नहीं करते, इसलिए साफ-सफाई और ताजगी ही मेरी कमाई का सबसे बड़ा राज है.

About the Author

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *