सिर्फ 20 रुपये में उठाएं कश्मीर की वैली का मजा, फिरोजाबाद में लगा है अनोखा मेला, लोगों की लग रही भारी भीड़
Last Updated:
Firozabad News: फिरोजाबाद के पीडी जैन मैदान में कश्मीरी वैली मेला लोगों को आकर्षित कर रहा है. एलियन एंट्री गेट, कश्मीरी सीन, झूले और फास्ट फूड स्टॉल मुख्य आकर्षण हैं. मात्र 20 रुपये टिकट में दोपहर से रात तक मेला सजा रहता है, जहां रोज हजारों लोग पहुंच रहे हैं.
फिरोजाबाद : फिरोजाबाद के पीड़ी जैन मैदान में कश्मीरी वैली मेला लगाया गया है, जहां लोगों को कई नई चीजों को देखने का मौका मिलेगा. इस मेले में कश्मीरी वैली सीन के साथ साथ कई सेल्फी प्वाइंट,बच्चों के लिए झूले और फास्ट फूड आइटम के स्टाल लगाए गए हैं. इसके अलावा इस मेले में सस्ते और अच्छे गर्म कपड़ों का भी कलेक्शन देखने को मिलेगा. यह मेला दोपहर से शुरू होकर रात तक चलता है. इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ भी उमड़ रही है.
एलियन एंट्री गेट, कश्मीरी वैली सीन के साथ लगे हैं कई तरह के झूले
फिरोजाबाद पीडी जैन ग्राउंड में कश्मीरी वैली मेला का आयोजन करने वाले सोनू श्रीवास्तव ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए कहा कि जिले में पहली बार एलियन एंट्री गेट और कश्मीरी वैली मेला लगाया गया है. जिसमें लोगों के लिए काफी सुंदर और आकर्षक सीन के साथ मेला लगाया गया है, जहां कश्मीर घाटी के सीन के साथ सेल्फी लेने का मजा मिलेगा. इस मेले में सबसे पहले एक एलियन गेट दिखाई देगा जो बेहद आकर्षक लग रहा है. इसके साथ ही यहां बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए कई तरह के झूले लगाए गए हैं. शाम को यहां अलग अलग फास्ट फूड आइटम भी खाने को मिलते हैं.
20 रुपए में मिल रहा कश्मीर का मजा, रात तक यहां घूमने आ रहे लोग
मेला आयोजक ने कहा कि इस मेले को देखने के लिए मात्र ₹20 टिकट है. शहरवासी ही नहीं बल्कि काफी दूर दूर से लोग इसे देखने के लिए आ रहे हैं. मेले में बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर लोग जमकर सेल्फी ले रहे हैं. इस मेले में कश्मीर की झलक देखने को मिल रही है. यह मेला दोपहर 12 बजे शुरू होकर रात 10 बजे तक चलता है. शाम होते ही इस मैदान में हजारों की संख्या भीड़ उमड़ती है.रंग बिरंगी लाइटों के साथ यह मेला खूब जगमग होता है.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें