सिर्फ 2499 में करिए पूरे काशी के दर्शन, सरकार ने शुरू की है खास योजना, इन जगहों पर घूमने का मिलेगा मौका
Last Updated:
Varanasi News:योगी सरकार ने काशी दर्शन बस सेवा शुरू की है, जिसमें सिर्फ ₹2499 में प्रमुख मंदिरों, घाटों और सारनाथ का भ्रमण कराया जाएगा. 28 सीटर लग्जरी बस की ऑनलाइन बुकिंग उपलब्ध है. अस्सी घाट, काशी विश्वनाथ और सारनाथ शामिल रूट पर रोजाना यात्रा होगी.
वाराणसी: धर्म नगरी काशी को मोक्ष का शहर कहा जाता है. इन दिनों काशी दुनिया के पर्यटन मैप पर छाई हुई है. हर दिन लाखों डोमेस्टिक टूरिस्ट इस प्राचीन शहर की खूबसूरती को निहारने आते हैं.आप भी काशी दर्शन की सोच रहे हैं तो महज 2499 में आप अपने इस सपने को पूरा कर सकेंगे. योगी सरकार वाराणसी घूमने वाले यात्रियों को ये मौका दे रही है. रोजवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने बताया कि वाराणसी के प्रमुख मंदिरों और तीर्थ स्थलों के दर्शन के लिए ‘काशी दर्शन’ बस सेवा शुरू हुई है. इस सेवा के तहत यात्रियों को न सिर्फ काशी की धार्मिक यात्रा के साथ यहां की ऐतिहासिकता से भी पर्यटकों को रूबरू कराया जाएगा.
कर सकेंगे ऑनलाइन बुकिंग
काशी आने वाले पर्यटक ऑनलाइन माध्यम से भी इसकी बुकिंग कर सकते हैं. इच्छुक यात्री kashidarshan.taindia.in पर जाकर इसके लिए टिकट की बुकिंग कर पाएंगे. काशी दर्शन के लिए देशी पर्यटकों को 2499 और विदेशी पर्यटकों को 3499 रुपये खर्च करना होगा. काशी दर्शन बस एक लग्जरी बस है, जिसमें 28 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है. इस बस में यात्री पूरे दिन आरामदायक सफर भी कर पाएंगे. उनकी सभी सुविधाओं का खास ख्याल भी रखा गया है.
ये है पूरा रुट
यह काशी दर्शन बस सेवा वाराणसी के सर्किट हाउस से हर रोज चलेगी. इस सेवा के तहत पर्यटक सर्किट हाउस से सबसे पहले अस्सी घाट पहुंचेंगे, जहां से यात्री सुबह बनारस का दीदार करेंगे. इसके बाद वे नाव यात्रा के जरिए काशी के ऐतिहासिक घाटों का दीदार करेंगे. घाट दर्शन करते हुए वो दशाश्वमेध घाट पहुचेंगे. फिर यात्री काशी विश्वनाथ मंदिर, विशालाक्षी मंदिर और अन्नपूर्णा मन्दिर का दर्शन करते हुए काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार जाएंगे. इन मंदिरों में दर्शन के बाद यात्रियों को बस से सारनाथ ले जाया जाएगा. जहां उन्हें ब्रेकफास्ट भी कराया जाएगा. इसके बाद पर्यटक सारनाथ के विभिन्न जगहों का भ्रमण करेंगे. इसके बाद यात्रियों को सर्किट हाउस छोड़ दिया जाएगा.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों में रिपोर्टिंग से ल…और पढ़ें