सीएम योगी आदित्यनाथ आज नोएडा एयरपोर्ट का करेंगे निरीक्षण, उद्घाटन की तिथि तय होने की उम्मीद, कई रास्तों पर रहेगा डायवर्जन

0
सीएम योगी आदित्यनाथ आज नोएडा एयरपोर्ट का करेंगे निरीक्षण, उद्घाटन की तिथि तय होने की उम्मीद, कई रास्तों पर रहेगा डायवर्जन


ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार (27 नवंबर) को गौतमबुद्ध नगर में रहेंगे. यहां सीएम योगी जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे और इसके बाद सेक्टर-50 में एक निजी अस्पताल का लोकार्पण करेंगे. सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए आज ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है, जिससे यात्रियों को किसी दिक्कत-परेशाना का सामना ना करने पड़े.

सीएम योगी आदित्यनाथ दोपहर 12:45 बजे हिंडन एयरपोर्ट, गाजियाबाद से हेलीकॉप्टर के माध्यम से नोएडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे. एयरपोर्ट पर उनका मुख्य फोकस टर्मिनल भवन और निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करना होगा. लगभग दो घंटे एयरपोर्ट पर रुकने के बाद वह सेक्टर-50 स्थित प्राइवेट अस्पताल का उद्घाटन करेंगे.सीएम योगी के कार्यक्रम को देखते हुए करीब 4 घंटे तक रूट डायवर्जन रहेगा.

नोएडा एयरपोर्ट: उद्घाटन से पहले महत्वपूर्ण दौरा
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का यह दौरा इसलिए अहम है क्योंकि एयरपोर्ट के उद्घाटन की तिथि अब तक कई बार बदल चुकी है. मुख्यमंत्री अक्टूबर में निरीक्षण के दौरान एयरपोर्ट को नवंबर में पूरा करने के निर्देश दे चुके हैं. उद्घाटन की अंतिम तिथि प्रधानमंत्री से समन्वय के बाद तय की जाएगी. ऐसा बताया जा रहा है कि सीएम योगी एयरपोर्ट पर सबसे पहले टर्मिनल भवन पर किए गए कार्य का निरीक्षण करेंगे.

नोएडा एयरपोर्ट का निरीक्षण करने के बाद सीएम जिले के अधिकारियों संग बैठक करेंगे. अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट पर किसानों के मुद्दों, फ्लैट कब्जे में देरी और अन्य समस्याओं को लेकर संभावित सवालों के जवाब तैयार किए जा रहे हैं. अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने कार्य की समय पर पूर्णता सुनिश्चित करने के लिए दो बार समीक्षा बैठकें भी की हैं. DGCA और महानिदेशालय नागर विमानन की जांच पूरी होने के बाद सीएम का यह दौरा और भी महत्वपूर्ण बन गया है.
क्या है मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का शेड्यूल?
12:45 बजे: हिंडन एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा नोएडा एयरपोर्ट
एयरपोर्ट पर: टर्मिनल भवन और निर्माण कार्य का निरीक्षण
14:50 बजे: सेक्टर-50 में निजी अस्पताल का लोकार्पण
नोएडा एयरपोर्ट का निरीक्षण और अस्पताल का लोकार्पण करने के बाद सीएम योगी दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे.

करीब चार घंटे रहेगा रूट डायवर्जन
सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को देखते हुए दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक जरूरत पड़ने पर कई वाहनों के रास्ते बदलेंगे जाएंगे. इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, चिल्ला बॉर्डर, डीएनडी, फिल्म सिटी, महामाया फ्लाईओवर, जीरो प्वाइंट, सोरखा सेक्टर 113 से 79 चौक, सेक्टर 78 तिराहा, पृथला गोल चक्कर से सेक्र 71 अडंरपास, सेक्टर-60, बरौला हनुमान मंदिर यूर्टन पर.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *