सीएम योगी का लखीमपुर दौरा आज, सोनभद्र में दबंगों ने काट दिया प्राइवेट पार्ट, पढ़ें टॉप खबरें
UP News Live: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में 5 वर्षीय मासूम से रेप के आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान पुलिस की गोली से आरोपी युवक घायल हो गया. पुलिस आरोपी को पकड़ने गई थी. लेकिन आरोपी ने पुलिस की टीम पर फायरिंग कर दी. पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल हो गया. जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में पुलिस की गोली लगी. इसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया. आरोपी बच्ची का रिश्ते में चाचा लगता है. कानपुर के घाटमपुर थानाक्षेत्र के एक गांव की घटना. यहां पढ़ें यूपी से जुड़ी पल-पल की खबरें…
एटा के शिकोहाबाद रोड पर दर्दनाक हादसा. निधोली खुर्द के पास कार और ट्रैक्टर में भीषण टक्कर, मची अफरातफरी. टक्कर में कार सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल, मौके पर मची चीख-पुकार. सूचना पर पहुंची रिज़ोर पुलिस ने घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के उड़े परखच्चे. सड़क पर बिखरे पड़े वाहन के पुर्जे. रिज़ोर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच-पड़ताल की शुरू, हादसे से इलाके में सनसनी.
Etah News; एटा में पटाखा चलाते वक्त हादसा
एटा में पटाखा चलाते समय नाल फटने से हुआ हादसा.12 वर्षीय बालक के हाथ के उड़े परखच्चे. अलीगंज क्षेत्र के कैला गांव में हादसे से मचा हड़कंप, मची चीख पुकार. लोहे की पाइप से बनी पटाखे की नाल फटने से बालक आदित्य पुत्र सुभाष गंभीर रूप से झुलसा. परिजनों ने घायल को तुरंत निजी अस्पताल अलीगंज पहुंचाया. डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए किया हायर सेंटर रेफर. किशोर के साथ हुई घटना से गांव में मचा मातम, पुलिस जांच में जुटी. एटा के राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के गांव केला का पूरा मामला.
Bahraich News: टाइगर के हमले में ग्रामीण की मौत
बहराइच जिले में टाइगर के हमले में ग्रामीण की मौत. खेत मे काम करते वक्त युवक को जंगल मे खींच ले गया था टाइगर. गांव के आसपास टाइगर की दस्तक से क्षेत्र में दहशत का माहौल. युवक की मौत से घर में मचा कोहराम. कतर्नियाघाट वन्य जीव क्षेत्र के सुजौली रेंज का मामला.
Ghaziabad News: गाजियाबाद में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़
गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़. मुठभेड़ में दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल. घायल बदमाशों सहित चार बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार. लूट के मामले में चल रहे थे वांछित. पुलिस ने कब्जे से तमंचे और ऑटो किया बरामद.
Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी में फिशिंग कैट को रौंदा
लखीमपुर खीरी में तेज रफ्तार कार ने शेड्यूल 1 फिशिंग कैट को रौंदा. कैट की हुई मौत. वन क्षेत्र अधिकारी ने कार सहित चालक को लिया हिरासत में. दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन की मैलानी रेंज के पलिया- दिल्ली मार्ग घटना.
Prayagraj News: वन स्टाफ सेंटर से फरार किशोरी बरामद
प्रयागराज जिले के शाहगंज स्थित वन स्टाफ सेंटर से भागी किशोरी लगभग 38 घंटे बाद बरामद. कौंधियारा और शाहगंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अरैल से किया बरामद. आज किशोरी को मजिस्ट्रेट के समक्ष किया जाएगा पेश. मजिस्ट्रेट के समक्ष किशोरी का बयान दर्ज होगा. कौंधियारा थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी गांव के युवक के साथ भाग गई थी. कौंधियारा थाना पुलिस ने बरामद कर वन स्टाफ सेंटर भेजा था. दो दिन बाद शुक्रवार की शाम लगभग 6:15 बजे किशोरी वन स्टाफ सेंटर से फरार हो गई थी. किशोरी की तलाश के लिए शाहगंज और कौंधियारा पुलिस टीमों को लगाया गया था.
Prayagraj News: मन्नू पासी हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार
प्रयागराज पुलिस की रविंद्र पासी उर्फ मुन्नू पासी हत्याकांड के मुख्य आरोपी अली से हुई मुठभेड़. धूमनगंज थाना क्षेत्र के लाल बिहारा में देर रात हुई मुठभेड़. पुलिस को कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि दो बदमाश अली और नुरैन लाल बिहार कॉलोनी से 500 मीटर दूरी पर ट्यूबेल पर छुपे हुए हैं. इस सूचना पर थाना धूमनगंज, थाना कर्नलगंज और एसओजी टीम घेराबंदी की. गिरफ्तारी से बचने के लिए बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. मुठभेड़ में अली के पैर में गोली लगी है. जबकि दूसरा आरोपी नूरैन अधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. घायल अली का इलाज काल्विन अस्पताल में किया जा रहा है. मुठभेड़ में एक हेड कांस्टेबल भी घायल हुए हैं. घायल हेड कांस्टेबल को भी अस्पताल भेजा गया है. डीसीपी सिटी मनीष कुमार शांडिल के मुताबिक मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है.
Bhadohi News: भदोही में पशु तस्कर का एनकाउंटर
भदोही जिले में मुठभेड़ में दो पशु तस्कर गिरफ्तार. पैर में गोली लगने से 25 हजार के इनामी तस्कर हुए घायल. दो अलग अलग थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़. गोपीगंज व ऊंज थाना इलाके का मामला.
Jhansi News: झांसी में ट्रैक्टर ट्रॉली नदी में गिरी
झांसी जिल में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर नदी में गिरी. एक महिला की मौत, दो दर्जन घायल. धौरका गांव से रतनगढ़ माता मन्दिर के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर जा रहे थे श्रद्धालु. देर रात्रि यूपी-एमपी सीमा पर स्थित पहूज नदी के पुल पर हुआ हादसा. घायलों को सीएचसी मोंठ व गम्भीर रूप से घायल लोगों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया.
Sonbhadra News: सनोभद्र में सड़क हादसा
सोनभद्र जिले में अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे अज्ञात युवक को रौंदा. मौके पर युवक की मौत. सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आया था युवक. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी जिला अस्पताल के सामने की घटना.
Amethi Encounter News: अमेठी में एनकाउंटर
अमेठी में पुलिस और गौकशों में हुई मुठभेड़. मुठभेड़ में गौकश जावेद के पैर में लगी गोली. अंधेरे का फायदा उठाकर एक मौके से फरार. इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती. गौकश के पास से तमंचा, कारतूस,चापड़,बाइक समेत गाय काटने के अन्य उपकरण बरामद. गौकश जावेद पर जगदीशपुर थाने में 11 मुकदमे दर्ज. जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के नया का पुरवा गांव के पास हुई मुठभेड़. फतेहपुर में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा. धान से लदा ट्रेलर बेकाबू होकर कार के ऊपर पलटा. हादसे में कार चालक समेत दो की मौके पर मौत. एक युवक घायल, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती. कार चालक पंकज और धीरू की मौत, जसवंत गंभीर घायल. घटना के बाद ट्रेलर छोड़कर चालक मौके से फरार. वैगनआर कार भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को कार से निकाला बाहर. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. कल्यानपुर थाना के पहुर मोड़ के पास की घटना.
Lucknow Hospital Fire: लखनऊ अस्पताल में आग
लखनऊ में आलमबाग में उत्तर रेलवे मंडलीय अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर भोर में लगी आग. ग्राउंड फ्लोर पर बने सीसीटीवी और सर्वर रूम में लगी आग. फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग को काबू में किया. फायर ब्रिगेड ने वार्ड से मरीजों को सकुशल बाहर निकाला. हादसे में कोई हताहत नहीं. शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है.
Ghaziabad News: मुद्रा लोन के नाम पर ठगी
गाजियाबाद जिले के लोनी इलाके में मुद्रा लोन के नाम पर ठगी. लोनी के इलाइचीपुर गांव में युवक से ₹40 हजार की ठगी. पीड़ित श्रवण कुमार ने प्रधानमंत्री रोजगार योजना के तहत ₹5 लाख का मुद्रा लोन आवेदन किया था. अगले ही दिन अनुज कुमार नाम के व्यक्ति ने खुद को लोन एजेंट बताकर लोन अप्रूवल का झांसा दिया और एग्रीमेंट के नाम पर ₹3,000 मांगे. इसके बाद झांसे में लेकर कुल ₹40,000 रुपये ट्रांसफर कराए. पुलिस ने मुकदमा लिख कर जांच शुरू की.
Moradabad News: मुरादाबाद में रेस्टोरेंट में लगी आग
मुरादाबाद जिले में रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग. परी रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग. सिलेंडर फटने से बताई जा रही रेस्टोरेंट में आग. रेस्टोरेंट में आग लगने से क्षेत्र में मचा हड़कम्प. घटना के वक्त रेस्टोरेंट में एक दर्जन से ज्यादा लोग थे मौजूद. सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची. रेस्टोरेंट में फंसे लोगों को फ़ायर बिग्रेड की टीम ने रेस्क्यू कर निकाला बाहर. घटना में आधा दर्जन से ज्यादा लोग हुए घायल. उपचार के दौरान एक महिला की हुई मौत. कई घण्टे बाद दमकल कर्मियों इस आग पर पाया काबू. थाना कटघर क्षेत्र का मामला.
Ghaziabad News: गाजियाबाद में 6 लाख की शराब बरामद
गाज़ियाबाद जिले के लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने टीला शहबाजपुर गांव से छह लाख की अवैध शराब की बरामद. पुलिस ने सूचना के आधार पर गांव स्थित एक मकान में मारा छापा. मकान से 140 पेटी देशी शराब और 17 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद. एक शराब तस्कर राजू मावी को मौके से गिरफ्तार किया गया. बरामद शराब की कीमत लगभग ₹6 लाख बताई जा रही है.
Ghaziabad News: अब पराली जलाने वालों पर लगेगा 30 हजार का जुर्माना
गाज़ियाबाद में पराली जलाने वालों पर अब होगी सख्त कार्रवाई. कृषि विभाग ने बनाई विशेष टीमें सोमवार से शुरू होगा अभियान.
पराली जलाने से बढ़ रहे वायु प्रदूषण को रोकने के लिए खेतों की निगरानी की जाएगी. फसल के अपशिष्ट जलाते पकड़े गए किसानों पर लगेगा जुर्माना. दो एकड़ तक – ₹5,000. पांच एकड़ तक – ₹10,000. पांच एकड़ से अधिक – ₹30,000. पिछले पाँच वर्षों में जिले के 32 किसानों पर कार्रवाई की जा चुकी है.
Ghaziabad News: गाजियाबाद में निजी अस्पताल संचालक से मारपीट
गाज़ियाबाद जिले में लोनी में निजी अस्पताल संचालक से मारपीट. बंथला फ्लाईओवर के पास रुपयों के लेन-देन को लेकर हमला. हमलावरों ने संचालक को बुरी तरह पीटा. पीड़ित को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल. पुलिस के अनुसार जांच जारी है. शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी.
Prayagraj News: प्रयागराज जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज आएंगे प्रयागराज. दिवंगत पत्रकार एल एन सिंह के परिजनों से करेंगे मुलाकात. दोपहर 1:15 बजे शकुंलता कुंज कॉलोनी पहुंचकर परिजनों को सांत्वना व्यक्त करेंगे. पत्रकार एल एन सिंह की धारदार हथियार से 23 अक्टूबर को हत्या कर दी गई थी. सिविल लाइंस के पॉश इलाके में हुई थी हत्या की वारदात. इलाज के दौरान देर रात पत्रकार एल एन सिंह की मौत हो गई थी.
Chhath Puja 2025: संगम तट पर दिख रही छठ की छठा
लोक आस्था के महापर्व छठ पर्व का तीसरा दिन आज. आज व्रती महिलाएं जल में खड़े होकर डूबते हुए सूर्य यानि अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी. 28 अक्टूबर मंगलवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिन तक चलने वाले छठ महापर्व का होगा समापन. छठ महा पर्व सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व है. इस पर्व में संतान की सुख समृद्धि की कामना की जाती है. पूर्वांचल और बिहार में मनाया जाने वाला छठ पर्व अब संगम नगरी प्रयागराज में भी बड़े ही आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है. संगम तट पर कई किलोमीटर लंबे घाटों पर हजारों व्रती महिलाएं डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देती हैं. नहाय खाय के साथ 25 अक्टूबर को व्रती महिलाओं ने छठ महापर्व का शुभारंभ किया था. 26 अक्टूबर रविवार को खरना हुआ था.
Sambhal News: संभल में सट्टेबाजी का खुलासा
संभल में मोबाइल पर सट्टेबाजी का खुलासा. खाईबाड़ी करने वाले ने हड़पे सट्टे में जीते हुए 44000 रुपए. रुपए न देने पर पीड़ित पक्ष ने किए सट्टेबाजी के वीडिओ व्हाट्सएप चैट और कालरिकार्डिंग वायरल. पुलिस में मामले की शिकायत. धनारी थाना के गांव खलीलपुर का मामला.
Mathura News: मथुरा में आज संपन्न होगा अंतरराष्ट्रीय हिंदू सम्मेलन
कान्हा की नगरी में आज सम्पन्न होगा अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सम्मेलन. 16 देशों के सनातनी हिंदू कार्यक्रम में होंगे शामिल. विश्व नारायण महायज्ञ के जरिए श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए करेंगे प्रार्थना. महायज्ञ से संकल्प लेकर सात समुंदर पार सनातन और श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति का अलख जगाएंगे विदेशों से आए सनातनी. वृंदावन में शाम 3 बजे से 5 बजे तक उड़िया बाबा आश्रम में संपन्न होगा महायज्ञ.
CM Yogi News: सीएम योगी जाएंगे लखीमपुर
सीएम योगी का लखीमपुर खीरी दौरा आज. सुबह 11.10 पर कबीरधाम पहुंचेंगे सीएम योगी. कबीरधाम में विश्व कल्याण आश्रम पहुंचेंगे. सुबह 11:15 बजे कार्यक्रम स्थल पर प्रकट महोत्सव. कार्यक्रम स्थल पर सीएम का होगा संबोधन. दोपहर 12:25 पर लखनऊ के लिए रवाना होंगे सीएम.
Sonbhadra News: सोनभद्र में युवक का काट दिया प्राइवेट पार्ट
सोनभद्र जिले में देर रात दबंगों ने धारदार हथियाऱ से वार एक युवक के प्राइवेट पार्ट काट दिया. गंभीऱ रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के चुर्क गांव का मामला.
Ghaziabad News: गाजियाबाद में छठ पूजा को लेकर रूट डायवर्जन
गाजियाबाद में छठ पूजा के लिए सोमवार दोपहर दो बजे से जीटी रोड पर वाहनों के लिए डायवर्जन रहेगा. यातायात पुलिस ने व्यावसायिक वाहनों और निजी वाहनों के लिए डायवर्जन प्लान एवं पूजा के लिए आने वाले लोगों के वाहन खड़ा करने के लिए पार्किंग प्लान जारी किया है. इसके तहत सोमवार को सूर्य को अर्घ्य देने के लिए हिंडन छठ घाट पर श्रद्धालु जुटेंगे. सोमवार दोपहर दो बजे से देर शाम तक और मंगलवार तड़के तीन बजे से वाहनों का आवागमन प्लान के तहत होगा. हिंडन पुल की तरफ मेरठ तिराहे, नया बस अड्डा, न्यू लिंक रोड एवं अर्थला की तरफ से आवाजाही बंद रहेगी. वाहन चालकों को न्यू लिंक रोड, एनएच-नौ होते हुए गंतव्य की तरफ जाना होगा.