सुनियोजित रूप से होगा अमेठी का शहरी विकास, बनेगा विकास प्राधिकरण, भेजा गया प्रस्ताव

0
सुनियोजित रूप से होगा अमेठी का शहरी विकास, बनेगा विकास प्राधिकरण, भेजा गया प्रस्ताव


Last Updated:

अमेठी जिले का गठन वर्ष 2010 में किया गया. वर्ष 2010 में जिला बनने के बाद अमेठी को आज तक विकास प्राधिकरण का दर्जा नहीं मिल सका. अमेठी जिले की दो नगर पंचायत जिसमें मुसाफिरखाना और अमेठी के साथ दो नगर पालिका जिसमें जायस और गौरीगंज शामिल है. ऐसे में अब विकास प्राधिकरण का गठन होने से जिले में सक्रिय और व्यवस्थित कार्यप्रणाली लागू होगी. वर्तमान में बिना किसी मास्टर प्लान के हो रहे निर्माण कार्यों पर लगाम लगेगी.

ख़बरें फटाफट

अमेठी: उत्तर प्रदेश के हाई-प्रोफाइल जिलों में शुमार अमेठी के सुनियोजित विकास को अब नए पंख लगने वाले हैं. जिले में शहरीकरण की रफ्तार और बढ़ती जरूरतों को देखते हुए अमेठी विकास प्राधिकरण के गठन के लिए शासन को पत्र भेजा गया है. इस कदम से न केवल जिले का बुनियादी ढांचा सुधरेगा, बल्कि विकास कार्यों में एक बड़ी व्यवस्था और पारदर्शिता आने की उम्मीद है.

2010 के बाद मिला विकास प्राधिकरण

आपको बता दें की अमेठी जिले का गठन वर्ष 2010 में किया गया. वर्ष 2010 में जिला बनने के बाद अमेठी को आज तक विकास प्राधिकरण का दर्जा नहीं मिल सका. अमेठी जिले की दो नगर पंचायत जिसमें मुसाफिरखाना और अमेठी के साथ दो नगर पालिका जिसमें जायस और गौरीगंज शामिल है. ऐसे में अब विकास प्राधिकरण का गठन होने से जिले में सक्रिय और व्यवस्थित कार्यप्रणाली लागू होगी. वर्तमान में बिना किसी मास्टर प्लान के हो रहे निर्माण कार्यों पर लगाम लगेगी. प्राधिकरण के आने से सड़कों का चौड़ीकरण, बनी  कॉलोनियों का मानक के अनुरूप निर्माण और जल निकासी जैसी मूलभूत समस्याओं का स्थायी समाधान निकल सकेगा.

सुनियोजित रूप में होगा जिले का विकास

विकास प्राधिकरण के अस्तित्व में आने से अमेठी अलग-अलग क्षेत्र में बहुत सारे फायदे होंगे. जिसमें स्वास्थ्य और शिक्षा की बेहतर सुविधा होगी इसके साथ ही सुनियोजित तरीके से विकास काम कराया जाएगा. आम जनता को बेहतर सुविधाएं एक नियम संगत तरीके से मिल सकेंगी इसके साथी पार्क, खेल के मैदान और सामुदायिक केंद्रों के लिए जगह आरक्षित होगी. साथ ही जिलें के नए विकास कार्यों को अब एक ही छत के नीचे मंजूरी मिल सकेगी, जिससे फाइलों का निस्तारण तेजी से होगा.

​इस महत्वपूर्ण पहल पर प्रतिक्रिया देते हुए शासकीय अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद शुक्ल ने कहा कि अमेठी केंद्र और प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में पहले से ही था. अमेठी में बहुत सारे विकास हुए हैं लेकिन अब प्राधिकरण के गठन से जिले की सूरत बदल जाएगी. यह सरकार की बेहतर  सोच का परिणाम है इससे न केवल बुनियादी ढांचा मजबूत होगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे. व्यवस्थित विकास से ही अमेठी एक आधुनिक और विकसित जनपद के रूप में अपनी पहचान सशक्त कर पाएगा.

भूमाफिया पर लगेगा लगाम

अमेठी में विकास प्राधिकरण का प्रस्ताव स्वीकृत होने को लेकर स्थानीय निवासी सूर्य प्रकाश त्रिपाठी ने कहा की इससे भविष्य की राह आसान होगी. जो भेदभाव लोगों के साथ पहले कभी होते थे वह अब नहीं होंगे. उन्होंने कहा कि विकास प्राधिकरण के बाद  भू-माफियाओं पर अंकुश लगेगा और आम नागरिक को अपना घर बनाने के लिए एक सुरक्षित और नियमबद्ध वातावरण मिलेगा. शासन को भेजे गए इस पत्र के बाद अब स्थानीय निवासियों में भी बेहतर भविष्य को लेकर उत्साह देखा जा रहा है.

पूरी पहल को लेकर अपर जिलाधिकारी अर्पित गुप्ता ने कहा कि शासन स्तर से इसके लिए पत्राचार किया गया है शासन से कुछ नियम कानून पूरे करने के बाद जल्द ही विकास प्राधिकरण का गठन किया जाएगा जिससें अमेठी को एक सुनियोजित तरीके से विकसित किया जाएगा और सरकार की योजनाएं धरातल पर लागू हो सकेंगीं.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *