सुबह की सैर, सेल्फी ब्रिज और चाय की चुस्की…सुल्तानपुर का नेचर पॉइंट, जहां से दिन की शुरुआत होती है मुस्कान के साथ

0
सुबह की सैर, सेल्फी ब्रिज और चाय की चुस्की…सुल्तानपुर का नेचर पॉइंट, जहां से दिन की शुरुआत होती है मुस्कान के साथ


Last Updated:

Environment Park Sultanpur: गोमती नदी के किनारे स्थित यह हरा-भरा स्थल बच्चों और बड़ों के लिए मनोरंजन, व्यायाम और सुकून का अद्भुत संगम है. फूलों की खुशबू, सेल्फी ब्रिज और खेल उपकरणों के साथ यह पार्क शहरवासियों का पसंदीदा ग्रीन स्पॉट बन गया है.

सुल्तानपुर शहर में एक ऐसा पर्यावरण पार्क है जो शहरवासियों के लिए सुबह-शाम मनोरंजन, व्यायाम और सुकून का बेहतरीन स्थान बन चुका है. गोमती नदी के किनारे स्थित यह पार्क अपनी सुंदरता, हरियाली और अनोखी संरचना के कारण सुल्तानपुरवासियों का पसंदीदा पिकनिक स्पॉट बन गया है.

pull

पार्क के अंदर एक नदीनुमा जल संरचना बनाई गई है, जिसके ऊपर एक आकर्षक इंटरनल पुल (सेल्फी पॉइंट) बनाया गया है. इस पुल पर चढ़कर लोग फोटो क्लिक करते हैं और पार्क की ठंडी हवा में सुकून का एहसास लेते हैं.

tire

यहां चार पहिया टायरों से बनी कई अनोखी आकृतियां और पहाड़ियां हैं जो बच्चों को खूब भाती हैं. बच्चे इन पर चढ़कर खेलते हैं और झूलों के साथ भरपूर मस्ती करते हैं

gym

शहरवासियों के स्वास्थ्य और मन को तरोताजा रखने के लिए पार्क में अनेक प्रकार के फूल लगाए गए हैं. गुलाब, गेंदा और चमेली जैसे रंग-बिरंगे फूल पार्क की सुंदरता को और निखारते हैं.

flower

सर्दी के मौसम में लोग यहां धूप सेंकते हुए इन फूलों के नजारों का आनंद लेते हैं. ध्यान (Meditation) के लिए भी पार्क में विशेष स्थल की व्यवस्था की गई है.

park opening time

सर्दियों के मौसम में पार्क सुबह 5 बजे से 10 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है. इस पार्क का प्रबंधन नगर पालिका परिषद, सुल्तानपुर द्वारा किया जाता है.

canteen

अगर आप सर्दियों की धूप का आनंद लेने जा रहे हैं, तो पार्क में हाल ही में खुली कैंटीन में जरूर जाएं. यहां आपको गरमागरम चाय, कॉफी और स्वादिष्ट नाश्ते मिलेंगे- जो आपकी सैर को और भी खास बना देंगे.

product sport

अगर आप परिवार के साथ घूमने जा रहे हैं तो अपने बच्चों को जरूर साथ लाएं, क्योंकि पार्क में उनके खेलने के लिए विभिन्न झूले और गेम उपकरण लगाए गए हैं. यह पार्क बच्चों के लिए मनोरंजन और बड़ों के लिए सुकून दोनों का अद्भुत संगम है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

सुबह की सैर, सेल्फी ब्रिज और चाय की चुस्की…सुल्तानपुर का नेचर पॉइंट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *