सूडान वाले दोस्त के साथ आया था बरेली, फिर कर दिया ऐसा काम, अब पीछे लग गई खुफिया एजेंसी

0
सूडान वाले दोस्त के साथ आया था बरेली, फिर कर दिया ऐसा काम, अब पीछे लग गई खुफिया एजेंसी


Last Updated:

Bareilly News: बरेली के थाना बारादरी पुलिस की गिरफ्त में खड़ा मेडिकल की पढ़ाई करने वाला युसूफ मुस्तफा है. युसूफ वाला मुस्तफा नाइजीरिया के कांगो शहर का रहने वाला है. पुलिस अधिकारियों की मानें तो युसूफ वाला मुस्तफा दक्षिणी सूडान के रहने वाले अपने दोस्त अयूब अली के साथ 19 जनवरी 2025 को भारत आया था और दोनों ने पंजाब की सिटी यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले लिया.

नाइजीरियन छात्र गिरफ्तार.

बरेलीः उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पुलिस ने मेडिकल की पढ़ाई करने वाले एक नाइजीरियन छात्र को गिरफ्तार किया है, जिसने फर्जी दस्तावेजों के जरिए अपने वीजा का टाइम पीरियड बढ़ा लिया. इतना ही नहीं फर्जी दस्तावेजों के जरिए ही बरेली की रुहेलखंड यूनिवर्सिटी में एडमिशन भी ले लिया. नाइजीरियन छात्र युसूफ वाला मुस्तफा अब से करीब 11 महीना पहले दक्षिणी सूडान के रहने वाले अपने दोस्त अयूब अली के साथ भारत आया था. जिसने पहले पंजाब की सिटी यूनिवर्सिटी में बीसीए में एडमिशन लिया और 6 महीने बाद ही पंजाब से पढ़ाई छोड़कर बरेली आ गया. फिलहाल पुलिस ने शिकायत के बाद दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आज नाइजीरियन छात्र युसूफ वाला मुस्तफा को गिरफ्तार कर लिया है और अब पुलिस के साथ साथ खुफिया एजेंसिया भी गिरफ्तार छात्र से पूछताछ में जुटी हुई है कि आखिर उसकी भारत आने की क्या मंशा है ? और अब तक वह किन-किन गतिविधियों में शामिल रहा है ?

बरेली के थाना बारादरी पुलिस की गिरफ्त में खड़ा मेडिकल की पढ़ाई करने वाला युसूफ मुस्तफा है. युसूफ वाला मुस्तफा नाइजीरिया के कांगो शहर का रहने वाला है. पुलिस अधिकारियों की मानें तो युसूफ वाला मुस्तफा दक्षिणी सूडान के रहने वाले अपने दोस्त अयूब अली के साथ 19 जनवरी 2025 को भारत आया था और दोनों ने पंजाब की सिटी यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले लिया, जिसमें युसूफ वाला मुस्तफा ने बीसीए में एडमिशन लिया. लेकिन कुछ ही समय बाद वह पंजाब से उत्तर प्रदेश के बरेली शहर आ गया, जहां उसने फर्जी दस्तावेजों के जरिए बरेली की महात्मा ज्योतिबा फूले रोहिलखंड विश्वविद्यालय में बीएएमएस में एडमिशन ले लिया और रोहिलखंड विश्वविद्यालय के ही हॉस्टल में रहने लगा। खास बात यह है कि जहां युसूफ वाला मुस्तफा ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए एडमिशन लिया.

वहीं अपने वीजा की समय अवधि बढ़ाने के लिए उसने एफ आर आर ओ के फर्जी दस्तावेज तैयार कर अपने वीजा की अवधि बढ़ा ली. फिलहाल पुलिस ने एक शिकायत के बाद नाइजीरियन छात्र युसूफ वाला मुस्तफा और उसके दोस्त अयूब अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और बरेली में रहकर मेडिकल की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई छात्र युसूफ वाला मुस्तफा को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल अब पुलिस के साथ-साथ सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों ने भी अपने-अपने स्तर से युसूफ वाला मुस्तफा से पूछताछ शुरू कर दी है कि आखिर उसकी भारत आने के पीछे की क्या मनसा थी?

authorimg

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

सूडान वाले दोस्त के साथ आया बरेली, कर दिया ऐसा काम, पीछे लग गई खुफिया एजेंसी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *