सेहत, त्वचा और बालों के लिए एक संजीवनी बूटी है एलोवेर, जानिए इसके हर पहलू के अद्भुत फायदे!

0
सेहत, त्वचा और बालों के लिए एक संजीवनी बूटी है एलोवेर, जानिए इसके हर पहलू के अद्भुत फायदे!


Last Updated:

अनियमित खानपान और बढ़ते वर्कलोड के कारण आजकल कम उम्र में ही लोगों को ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी गंभीर समस्याएं देखने को मिल रही हैं. ऐसे में अपनी डाइट में कुछ जरूरी चीजों को शामिल किया जा सकता है, जिनमें से एलोवेरा एक महत्वपूर्ण विकल्प हो सकता है. एलोवेरा का सेवन शरीर और स्वास्थ्य के लिए कई प्रकार से फायदेमंद होता है. यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने और त्वचा व बालों की समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है.

एलोवेरा इन्हीं जरूरी चीजों में से एक हो सकता है जिसका सेवन शरीर और स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है. यह स्किन से लेकर पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में बेहद फायदेमंद होता है. यही वजह है कि लोग अब एलोवेरा और एलोवेरा के जूस का इस्तेमाल भी कर रहे हैं.

s

आयुर्वेदिक दावों के सलाहकार डॉ. आशीष गुप्ता बताते हैं कि एलोवेरा में पानी के साथ-साथ कैल्शियम सोडियम और विटामिन सी की मात्रा भरपूर होती है. ऐसे में इसका सेवन शरीर को डिटॉक्स करने के साथ-साथ कई तरह से फायदेमंद हो सकता है.

s

एलोवेरा के जूस के सेवन से शरीर की पाचन तंत्रिकाओं को फायदा पहुंचता है, जिससे पाचन क्रिया बेहतर होती है, पाचन क्रिया बेहतर होने के कारण शरीर में होने वाले कई तरह के रोगों से शरीर को बचाया जा सकता है. मसलन इसमें डायबिटीज जैसी गंभीर समस्या भी शामिल होती है. एलोवेरा में एंजाइम्स और बियोएक्टिव कंपाउंड्स होते हैं, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में कारगर होते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

s

एलोवेरा जूस में पानी की मात्रा भरपूर होती है, इसके सेवन से शरीर हाइड्रेट रखता है और इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मददगार होते हैं. इम्यूनिटी बूस्ट होने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिससे शरीर को लगने वाले कई तरह के गंभीर रोगों से बचाव किया जा सकता है.

s

एलोवेरा जूस का सेवन त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट होने के साथ-साथ विटामिन सी और विटामिन ई की मात्रा भी भरपूर होती है, जो स्किन को फ्री रेडिकल डैमेज से बचाने में फायदेमंद होते हैं. इससे चेहरे पर निखार आता है.

s

इसके अलावा एलोवेरा बालों से जुड़ी समस्याओं के लिए भी फायदेमंद होता है. एलोवेरा में पाए जाने वाले पोषक तत्व सर के स्कैल्प के लिए फायदेमंद होते हैं, अगर आप डेंड्रफ की समस्या से परेशान है तो एलोवेरा का उपयोग आपकी इस समस्या में फायदेमंद हो सकता है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *