सेहत रखें फिट, कमाई में हिट…नवंबर में उगाएं ये 5 हरे साग, देखते ही टूट पड़ते हैं लोग, ऑल टाइम फेवरेट

0
सेहत रखें फिट, कमाई में हिट…नवंबर में उगाएं ये 5 हरे साग, देखते ही टूट पड़ते हैं लोग, ऑल टाइम फेवरेट


Last Updated:

Winter Vegetables : नवंबर महीना किसानों और बागवानों के लिए साग उगाने का सुनहरा समय होता है. थोड़ी सी मेहनत और सही देखभाल से इन दिनों हरे साग की खेती मालामाल बना सकती है. इससे सेहत भी सुधरेगी और कमाई भी खूब होगी. इन सागों की डिमांड खूब रहती है. लोग देखते ही टूट पड़ते हैं. ये हमेशा से लोगों के दिल के करीब रहे हैं.

सर्दियों का मौसम न सिर्फ सेहत के लिए अच्छा होता है, बल्कि यह हरे-भरे साग-सब्जियों की खेती के लिए भी बेहद अनुकूल माना जाता है. नवंबर का महीना सब्जी उत्पादकों के लिए खास होता है क्योंकि इस समय मिट्टी की नमी, तापमान और दिन की धूप साग की वृद्धि के लिए उपयुक्त रहती है.

LOCAL 18

रायबरेली के वरिष्ठ उद्यान विशेषज्ञ नरेंद्र प्रताप सिंह बताते हैं कि अगर किसान या बागवान इस महीने कुछ चुनिंदा साग उगाएं, तो न केवल ताजा साग घर पर मिलेगा, बल्कि आमदनी का जरिया भी बनेगा.

LOCAL 18

पालक सर्दी के मौसम का सबसे लोकप्रिय साग है. नवंबर में इसकी बुवाई करना सबसे उचित समय होता है. दोमट मिट्टी और हल्की सिंचाई में यह खूब फलता-फूलता है. बुवाई के 25 से 30 दिन बाद कटाई की जा सकती है. यह बार-बार कटाई देने वाली फसल है, इसलिए कम मेहनत में ज्यादा उत्पादन देती है.

LOCAL 18

मेथी का साग सर्दियों में शरीर को गर्म रखने और पाचन को ठीक करने के लिए जाना जाता है. नवंबर के पहले सप्ताह में बीज बोने से 20-25 दिन में कटाई की जा सकती है. इसकी खेती घर की बालकनी में गमले या छोटे खेतों में भी की जा सकती है.

LOCAL 18

उत्तर भारत में सरसों का साग सर्दी की पहचान माना जाता है. नवंबर में बोई गई सरसों 30-35 दिन में तैयार हो जाती है. यह न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि बाजार में भी इसकी खूब मांग रहती है. किसान इसे मेथी या पालक के साथ इंटरक्रॉपिंग के रूप में भी उगा सकते हैं.

LOCAL 18

बथुआ एक देसी साग है, जो खुद-ब-खुद खेतों में उग जाता है, लेकिन इसकी योजनाबद्ध खेती करने से अच्छी पैदावार मिलती है. नवंबर में बोई गई फसल दिसंबर से फरवरी तक काटी जा सकती है. यह साग आयरन और कैल्शियम से भरपूर होता है.

LOCAL 18

चौलाई का साग पोषक तत्वों का खजाना है. इसकी खेती नवंबर में करने पर दिसंबर में कटाई शुरू हो जाती है. यह कम सिंचाई में भी अच्छी तरह बढ़ता है और लगातार नई पत्तियां देता रहता है.

homeagriculture

नवंबर में उगाएं ये 5 हरे साग, देखते ही टूट पड़ते हैं लोग, ऑल टाइम फेवरेट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *