सोनभद्र में योगी सरकार के मंत्री संजीव गोंड पर हमला, एक गिरफ्तार, दो फरार
Last Updated:
Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में समाज कल्याण मंत्री संजीव गोंड के ऊपर कार सवार लोगों ने हमला कर दिया. हमला उस वक्त हुआ जब वे सोनभद्र जिला मुख्यालय से अपने आवास डाला जा रहे थे. बताया जा रहा है कि ओवरटेक करने को लेकर या विवाद हुआ.
सोनभद्र. उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड के काफिले पर कार सवार अज्ञात लोगों ने हमला बोल दिया. घटना चोपन थाना क्षेत्र के सोन पुल के पास हुई, जहां ओवरटेक को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया. मंत्री की स्कॉर्पियो गाड़ी को निशाना बनाते हुए हमलावरों ने हंगामा मचाया, लेकिन सुरक्षा कर्मियों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य फरार हैं. एसपी अभिषेक वर्मा ने मामले की गहन जांच के आदेश दिए हैं.
स्कॉट कर्मियों की शिकायत पर केस दर्ज
मंत्री के सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत चोपन थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया. थाने के प्रभारी ने बताया कि आरोपी युवकों ने न केवल गाड़ी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, बल्कि मंत्री के काफिले को रोककर मारपीट की धमकी भी दी. पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर को जब्त कर लिया है और फरार दोनों आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है. गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वे स्थानीय निवासी हैं और छोटे-मोटे विवादों में पहले भी नामजद हो चुके हैं.
एसपी का ने दिया सख्त कार्रवाई का आश्वासन
जिले के एसपी अभिषेक वर्मा ने घटनास्थल का जायजा लिया और मीडिया से बातचीत में कहा, “यह मंत्री महोदय के काफिले पर हमला नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था को चुनौती है. हमने तत्काल कार्रवाई की है और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. मंत्री जी की सुरक्षा को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं.” एसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि मामला सड़क विवाद से जुड़ा लगता है, लेकिन किसी राजनीतिक साजिश की आशंका को खारिज नहीं किया जा सकता. जांच में सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान भी शामिल किए जा रहे हैं.

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें
अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार… और पढ़ें