स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद लखनऊ में करेंगे गौ प्रतिष्ठा धर्म युद्ध का शंखनाद
Last Updated:
Swami Awimukteshwaranand News: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बुधवार को लखनऊ में गौ प्रतिष्ठा धर्म युद्ध का शंखनाद करेंगे. राजधानी के कांशीराम प्रेरणा स्थल में होने वाले इस क्रायक्रम को प्रशासन ने 26 शर्तों के साथ अनुमति दे दी है. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने आरोप लगाया कि अनुमति इस लिए देरी से दी गई, ताकि अधिक लोग ना पहुंच पाएं.
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की गौ रक्षा धर्म युद्ध का शंखनाद आज
लखनऊ. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बुधवार को राजधानी लखनऊ में गौ प्रतिष्ठा धर्म युद्ध कार्यक्रम का शंखनाद करेंगे. कांशीराम प्रेरणा स्थल पर यह कार्यक्रम होगा. प्रशासन ने 26 शर्तों के साथ स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के इस कार्यक्रम को अनुमति दी है. मंगलवार शाम लखनऊ पहुंचे स्वामी अवमुक्तेश्वरानंद. स्वामी अवमुक्तेश्वरानंद ने वीडियो जारी कर कहा कि योगी जी को दिए 40 दिन के तय समय के बाद लखनऊ पंहुचा हूं. कांशीराम प्रेरणा स्थल पर कार्यक्रम की अनुमति मिल गई है. बुधवार को विजय मुहूर्त में होगी गौमय गणेश की पूजा. गौ प्रतिष्ठा ध्वज की स्थापना होगी. गौ रक्षा के लिए धर्मयुद्ध का शंखनाद करेंगे.
यौन शोषण के आरोपों से घिरे हैं स्वामी अविमुक्तेश्वरनंद
गौरतलब है कि माघ मेले में प्रशासन के साथ विवादों में आने के बाद से ही स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद चर्चा में हैं. उन पर रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष महाराज ने दो बटुकों के साथ यौन शोषण की एफआईआर भी दर्ज करवाई गई, हालांकि हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है. उधर आशुतोष महाराज पर रीवा एक्सप्रेस में हुए जानलेवा हमले का आरोप भी उन्होंने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लगाया है.
About the Author

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें