हमारे त्योहार सनातन धर्म की ताकत… होली से CM योगी ने दिया एकता का संदेश

0
हमारे त्योहार सनातन धर्म की ताकत… होली से CM योगी ने दिया एकता का संदेश


Last Updated:

CM Yogi Holi: सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में होली खेली और भगवान नरसिंह की शोभायात्रा में शामिल होकर सत्य, एकता और सद्भावना का संदेश दिया. उन्होंने महाकुंभ की सफलता की सराहना की और कहा कि एकता से ही देश आगे …और पढ़ें

Gorakhpur News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में खेली होली

हाइलाइट्स

  • सीएम योगी ने गोरखपुर में होली खेली और नरसिंह शोभायात्रा में शामिल हुए.
  • योगी ने एकता, सत्य और सद्भावना का संदेश दिया.
  • महाकुंभ की सफलता ने सनातन धर्म की ताकत दिखाई.

गोरखपुर. गोरक्षपीठाधीश्वर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर समेत पूरे प्रदेशवासियों को होली की बधाई दी. उन्होंने कहा कि त्योहारों में निहित एकता और सद्भावना का संदेश ही सनातन धर्म की सबसे बड़ी ताकत है. प्रयागराज महाकुंभ में इस ताकत का एहसास पूरी दुनिया को हुआ. अब होलिकादहन और होली के पर्व पर भी सनातन धर्मावलंबी सत्य, एकता और सद्भावना का संदेश दे रहे हैं.

सीएम योगी शुक्रवार को गोरखपुर में होली खेली और भगवान नरसिंह की शोभायात्रा में शामिल हुए.  इस दौजरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि होली समेत सभी सनातनी पर्वों का एक ही संदेश है, “सत्यमेव जयते”. सत्य की हमेशा जीत होती है, भले ही थोड़ा इंतजार करना पड़े. सत्य को कोई झुका नहीं सकता, झुठला नहीं सकता और समाप्त नहीं कर सकता. उन्होंने कहा कि सत्य का मार्ग ही धर्म का मार्ग है. अस्थायी विजय शॉर्टकट से नहीं मिल सकती और अवसरवादिता महान नहीं बना सकती.

एकता से ही देश बढ़ेगा आगे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे का भी सन्देश दिया. उन्होंने कहा कि एकता से ही देश आगे बढ़ेगा. एकता से ही देश अखंड रहेगा। भारत को विकसित देश बनाना है तो एक रहना जरूरी है. उन्होंने कहा कि होली मतभेद दूर करने का पर्व है.

धर्म के अनुशासन का महापर्व बना महाकुंभ
सीएम योगी ने कहा कि दिव्य और भव्य महाकुंभ की सफलता ने दुनिया को सनातन धर्म की ताकत का एहसास कराया है. प्रयागराज महाकुंभ ने दिखाया कि धर्म का अनुशासन, एकता और सद्भावना देखनी हो तो सनातन धर्म की परंपराओं को देखिए. महाकुंभ धर्म के अनुशासन का महापर्व बन गया. 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने 45 दिन तक जिस अनुशासन का एहसास कराया, वह सनातन की सबसे बड़ी जीत है. उन्होंने कहा कि देश के सभी राज्यों और 100 से अधिक देशों के श्रद्धालु, राजनयिक, राष्ट्राध्यक्ष, मंत्रीगण इसके सहभागी बने. राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, कई केंद्रीय मंत्रियों, कई राज्यों के राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों, सुप्रीम कोर्ट और राज्य के उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों समेत समाज के हर क्षेत्र का नेतृत्व करने वाले लोगों ने महाकुंभ जाने की इच्छा जताई और उसे पूरा किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि हर मत, मजहब, जाति, क्षेत्र के लोगों ने त्रिवेणी में स्नान कर यही संदेश दिया कि सनातन की परंपराएं मतभेद समाप्त कर एकजुट रहने की प्रेरक हैं. होली भी यही संदेश देती है. सीएम ने कहा कि महाकुंभ में प्रदेशवासियों ने जो आतिथ्य सत्कार किया, विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने जो कार्य किया, वह अत्यंत सराहनीय है.

कर्मों की सजा जरूर मिलती है
मुख्यमंत्री ने होलिकादहन, भक्त प्रहलाद की रक्षा और हिरण्यकश्यप के वध के लिए भगवान नरसिंह के अवतरण का उदाहरण देते हुए कहा कि किसी को भी गुमान में नहीं रहना चाहिए. आज नहीं तो कल, कर्मों की सजा जरूर मिलती है. उन्होंने कहा कि भक्त प्रहलाद के चरित्र से प्रेरणा लेकर हमें सन्मार्ग का अनुसरण करना चाहिए. सबसे बड़ी भक्ति भावना यह है कि हम अपने राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव रखें.

बिना सहमति न डालें किसी पर रंग, सौहार्द से मनाएं होली
मुख्यमंत्री ने होली के पावन पर्व पर लोगों से अपील की कि हजारों वर्षों की सनातन परंपरा का अनुकरण कर सौहार्द से रंगभरी होली मनाएं. सौहार्द से पर्व का उत्साह और उमंग कई गुना बढ़ जाता है. बिना सहमति किसी पर जबरन रंग न डालें, बीमार लोगों पर रंग न डालें. उन्होंने कहा कि होलिकादहन को अहंकार और कुप्रवृत्तियों के भी दहन का अवसर बनाना चाहिए.

homeuttar-pradesh

हमारे त्योहार सनातन धर्म की ताकत… होली से CM योगी ने दिया एकता का संदेश



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *