हर चौथा खरीदार चुन रहा ये वाला घर, कीमत और लाइफस्टाइल से बदल जाएगा मिडिल क्लास का एड्रेस

0
हर चौथा खरीदार चुन रहा ये वाला घर, कीमत और लाइफस्टाइल से बदल जाएगा मिडिल क्लास का एड्रेस


Premium Housing in India: भारत का हाउसिंग बाजार अब पूरी तरह से प्रीमियम घरों की ओर झुक गया है. नाइट फ्रैंक इंडिया की ताजा रिपोर्ट के अनुसार अब 1–2 करोड़ रुपये की कीमत वाले घरों की बिक्री में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है.कुल बिक्री में इस सेगमेंट का हिस्सा अब 28 फीसदी तक पहुंच गया है. यानी हर चौथा घर खरीदार अब प्रीमियम रेंज में घर चुन रहा है.

अगर आप भी लक्ज़री लाइफस्टाइल का सपना देख रहे हैं, तो आप अकेले नहीं हैं. देशभर में अब घर खरीदारों की पसंद बदल रही है, लोग सस्ते घरों की बजाय 1–2 करोड़ रुपये की रेंज वाले प्रीमियम और लक्ज़री घरों की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं. नाइट फ्रैंक इंडिया की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, इस श्रेणी के घर अब कुल बिक्री में 28 फीसदी  हिस्सेदारी के साथ बाजार पर हावी हो चुके हैं.

रिपोर्ट में बताया गया है कि देश के शीर्ष 8 शहरों में जुलाई से सितंबर 2025 के बीच 87,603 घर बिके, जो पिछले साल की तुलना में 1 फीसदी ज्यादा हैं. वहीं नई लॉन्चिंग में 2 फीसदी की मामूली गिरावट दर्ज हुई. इसके बावजूद, बाजार में मांग स्थिर बनी हुई है.

कीमतों में भी बढ़ोतरी जारी है. एनसीआर में घरों के दाम 19 फीसदी बढ़े हैं, जबकि बेंगलुरु में 15 फीसदी, हैदराबाद में 13 फीसदी और चेन्नई में 9 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई. नाइट फ्रैंक का कहना है कि लगातार आठवीं तिमाही में बिक्री की गति बनी रही है, जो बाजार की मजबूती को दिखाती है.

प्रीमियम हाउसिंग की बढ़ती पकड़
1 करोड़ रुपये से ऊपर कीमत वाले घरों का बाजार तेजी से मजबूत हुआ है. इस श्रेणी ने कुल बिक्री का 52 फीसदी हिस्सा लिया, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 46 फीसदी था. सबसे बड़ा योगदान 1–2 करोड़ रुपये की श्रेणी का रहा, जिसमें 17 फीसदी की सालाना वृद्धि दर्ज की गई. वहीं 50 लाख रुपये से कम कीमत वाले घरों की बिक्री में 16 फीसदी की गिरावट देखी गई.

एक्सपर्ट क्या कहते हैं
काउंटी ग्रुप के डायरेक्टर,अमित मोदी कहते हैं कि लक्ज़री अब सिर्फ करोड़पतियों तक सीमित नहीं रही, 1–2 करोड़ की रेंज वाले घरों ने मिड-सेगमेंट खरीदारों को भी प्रीमियम सुविधाएं दी हैं. यही वजह है कि आज का मिडिल क्लास भी अपने घर को सिर्फ एक एड्रेस नहीं, बल्कि ‘लक्ज़री पहचान’ बनाना चाहता है. रियल एस्टेट डेवलपर्स भी इसी बदलती सोच को ध्यान में रखकर नए प्रोजेक्ट तैयार कर रहे हैं.

एसएस ग्रुप के एमडी और सीईओ अशोक सिंह जौनापुरिया ने कहा कि एनसीआर में 19 फीसदी कीमत बढ़ोतरी के बावजूद डिमांड कम नहीं हुई है, बल्कि और बढ़ी है. खरीदार अब क्वालिटी, ओपन स्पेस और लाइफस्टाइल पर खर्च करने को तैयार हैं. प्रीमियम हाउसिंग की बढ़ती मांग इस बात का संकेत है कि खरीदार अब क्वालिटी और लाइफस्टाइल को लेकर पहले से कहीं अधिक जागरूक हो गए हैं. वे सिर्फ चार दीवारें नहीं, बल्कि एक बेहतर और सुकूनभरा जीवन चाहते हैं. यही जागरूकता भारतीय रियल एस्टेट को नई दिशा कि और ऊंचाई दे रही है.

जबकि मिगसन ग्रुप के एमडी, यश मिगलानी ने कहा कि अब लोग घर को निवेश नहीं, बल्कि ‘अपग्रेडेड लाइफ’ का हिस्सा मानते हैं. ऐसे घर जिनमें लक्ज़री सुविधाएं, सुरक्षा और कम्युनिटी लाइफ का संतुलन हो, वही अब नई जरूरत बन गए हैं. आने वाले समय में यही सोच पूरे हाउसिंग मार्केट को और अधिक प्रीमियम बनाएगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *