‘हर तरफ लाशें और धुआं’… दिल्ली ब्लास्ट ने याद दिलाया वो खौफनाक मंजर, जब धमाके से दहल उठा था बनारस

0
‘हर तरफ लाशें और धुआं’… दिल्ली ब्लास्ट ने याद दिलाया वो खौफनाक मंजर, जब धमाके से दहल उठा था बनारस


Last Updated:

Varanasi Sankat Mochan Temple Blast: दिल्ली में हुए धमाके की खबर ने एक बार फिर वाराणसी के लोगों की उस दर्दनाक याद को ताजा कर दिया है, जब मंदिर की घंटियों के बीच बम धमाकों ने पूरे शहर को हिला दिया था. उस दिन की गूंज आज भी लोगों के दिलों में डर और आंसू दोनों छोड़ गई थी.

2006 में संकट मोचन मंदिर ब्लास्ट से दहल उठा था वाराणसी ( फाइल फोटो)

वाराणसी: दिल्ली में लाल किले के पास आज सोमवार को हुए ब्लास्ट ने देश को झकझोर दिया है. इस हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. जबकि कई गंभीर रूप से घायल है. वहीं, दिल्ली में हुए इस धमाके की खबर सुनते ही वाराणसी के लोगों को 19 साल पुरानी वो भयानक शाम याद आ गई, जब काशी की शांत फिजाएं धमाकों से गूंजी थी.

संकट मोचन मंदिर में मचा था हाहाकार
तारीख थी 7 मार्च 2006. दिन मंगलवार और समय शाम के करीब 6 बजकर 15 मिनट. संकट मोचन मंदिर में भक्ति गीतों के बीच अचानक तेज धमाका हुआ. पलभर में मंदिर में अफरा-तफरी मच गई. धुआं, खून और चीखें हर तरफ गूंजने लगीं. लोगों के सामने ही उनके अपने घायल होकर गिर रहे थे. मंदिर में पूजा चल रही थी और उसी बीच पूरा माहौल मातम में बदल गया.

रेलवे स्टेशन पर भी हुआ धमाका
वहीं, मंदिर पर हुए इस धमाके के कुछ ही मिनट बाद वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर भी धमाका हुआ. इस सीरियल ब्लास्ट में 16 लोगों की मौत हुई और करीब 75 लोग घायल हो गए. कुछ मिनटों के भीतर पूरा शहर डर और सन्नाटे में डूब गया. रात के 8 बजते-बजते वाराणसी की सड़कों पर वीरानी छा गई थी. हर ओर पुलिस और एम्बुलेंस की आवाजें गूंज रही थीं. संकट मोचन मंदिर के बाहर लाल-नीली बत्ती वाली गाड़ियों की लंबी कतार थी. लोग अपने परिजनों को ढूंढ रहे थे और शहर शोक में डूब चुका था.

गिरफ्तार हुआ था आतंकी वलीउल्लाह
इस हमले के बाद 5 अप्रैल 2006 को प्रयागराज के फूलपुर गांव के रहने वाले वलीउल्लाह को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया था. इस घटना से लोगों में इतना आक्रोश था कि वाराणसी के वकीलों ने वलीउल्लाह का मुकदमा लड़ने से भी इनकार कर दिया था. बाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस केस को गाजियाबाद जिला अदालत में ट्रांसफर कर दिया था.

आज भी कांप उठते हैं लोग
वाराणसी के लोग आज भी उस दिन को भूल नहीं पाए हैं. मंदिर की घंटियों और शहनाई की आवाज के बीच हुए धमाकों की गूंज अब भी उनके दिलों में जिंदा है. दिल्ली धमाकों की खबर सुनते ही वही दर्दनाक यादें फिर से ताजा हो गईं.

authorimg

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं…और पढ़ें

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

दिल्ली ब्लास्ट ने याद दिलाया वो खौफनाक मंजर, जब धमाके से दहल उठा था बनारस



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *