हर हाल में पेश हों DM… हाईकोर्ट ने जारी कर दिया जमानती वारंट, आदेश के अवमानना पर सख्ती
Last Updated:
Bijnor DM News: विक्रम सिंह की याचिका पर सुनवाई में DM की लापरवाही को कोर्ट ने गंभीर माना है. जाति प्रमाण पत्र रद्द करने के विवाद ने DM जसजीत कौर मुश्किलों में फंसे हैं. कोर्ट के निर्देशों की अनदेखी DM को भारी पड़ी, वारंट जारी हुआ.
लखनऊः अवमानना के केस में डीएम बिजनौर के खिलाफ़ हाईकोर्ट लखनऊ बेंच ने जमानती वारंट जारी किया है. नोटिस मिलने के बावजूद मुख्य स्थायी अधिवक्ता ऑफिस से संपर्क कर जवाब दाखिल न करने पर हाईकोर्ट ने सख़्ती दिखाते हुए बिजनौर जिले की डीएम जसजीत कौर के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है. सीजेएम बिजनौर को वारंट तामीला कराकर अगली सुनवाई पर डीएम की हाज़िरी हाईकोर्ट के सामने सुनिश्चित कराने का आदेश दिया गया है. हाईकोर्ट ने 22 अप्रैल 2025 को बिजनौर के जिला स्तरीय जाति जांच समिति को याची की जाति निर्धारित करने की मांग वाली अर्जी पर तीन महीने में फैसला लेने का आदेश दिया था.
आरोप लगाया गया कि आदेश की कॉपी डीएम को दी गई क्योंकि वही समिति का चेयरमैन होता है. तीन महीने बीत जाने के बाद भी याची की अर्जी पर कोई फैसला डीएम ने नहीं लिया. याचिका में इसे कोर्ट के आदेश की अवमानना बताते हुए डीएम को दंडित करने की मांग की गई थी. कोर्ट ने आदेश देते हुए कहा कि DM जसजीत कौर को 5 जनवरी 2026 को हर हाल में पेश किया जाए. अवमानना केस में बार-बार गैरहाज़िर रहने पर DM पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है.
विक्रम सिंह की याचिका पर सुनवाई में DM की लापरवाही को कोर्ट ने गंभीर माना है. जाति प्रमाण पत्र रद्द करने के विवाद ने DM जसजीत कौर मुश्किलों में फंसे हैं. कोर्ट के निर्देशों की अनदेखी DM को भारी पड़ी, वारंट जारी हुआ. जस्टिस मनीष कुमार की बेंच ने DM की अनुपस्थिति पर कड़ा कदम उठाया है. स्टैंडिंग काउंसिल को DM का कोई जवाब न मिलने पर कोर्ट ने नाराजगी जताई है. अवमानना याचिका में ढिलाई से IAS जसजीत कौर पर कानूनी संकट गहराया है.
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन … और पढ़ें