हिरासत में ली गईं हरियाणवी डांसर सपना चौधरी, लखनऊ की अदालत ने 1400 का जुर्माना भी लगाया

0
हिरासत में ली गईं हरियाणवी डांसर सपना चौधरी, लखनऊ की अदालत ने 1400 का जुर्माना भी लगाया


Last Updated:

Sapna Choudhary News : लखनऊ पहुंचीं हरियाणवी डांसर एसीजेएम कोर्ट में पेश हुईं. अदालत ने उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी था. पेश होते ही कोर्ट ने सपना चौधरी को हिरासत में लेने का आदेश दिया. कोर्ट ने सपना के खिलाफ जारी जमानती वारंट को निरस्त करते हुए 1400 रुपये का जुर्माना लगाया. सपना पर आरोप तय हो चुके हैं. इसके बाद से वे कोर्ट में हाजिर नहीं हो रही थीं. लिहाजा अदालत ने सपना के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था.

Zoom

अदालत ने सपना के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था.

लखनऊ. हरियाणवी डांसर सपना चौधरी से जुड़ा अपडेट है. यूपी की राजधानी लखनऊ में आज हरियाणवी डांसर सपना चौधरी कोर्ट में पेश हुईं. सपना के खिलाफ एसीजेएम कोर्ट ने जमानती वारंट जारी किया था. पेश होते ही एसीजेएम कोर्ट ने सपना चौधरी को हिरासत में लेने का आदेश दिया. सुनवाई के बाद सपना चौधरी के खिलाफ जारी वारंट को कोर्ट ने वापस ले लिया. अदालत ने 60 हजार रुपये का मुचलके पर हरियाणवी डांसर को रिहा करने का आदेश दिया. कोर्ट ने सपना चौधरी के खिलाफ जारी जमानती वारंट को निरस्त करते हुए 1400 रुपये का जुर्माना भी लगाया. इस मामले में सपना चौधरी कोर्ट में हाजिर होकर अपनी जमानत करा चुकी हैं.

आशियाना इंस्पेक्टर ने दर्ज कराई FIR
सपना समेत अन्य आरोपियों पर आरोप भी तय हो चुके हैं. इसके बाद सपना चौधरी कोर्ट में हाजिर नहीं हो रही थीं. लिहाजा कोर्ट ने सपना चौधरी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था. मामले की एफआईआर 13 अक्टूबर 2018 को लखनऊ के थाना आशियाना में सब इंस्पेक्टर फिरोज खान ने दर्ज कराई थी. पुलिस ने सपना चौधरी, रत्नाकर उपाध्याय, अमित पांडे, पहल इंस्टिट्यूट के इबाद अली, नवीन शर्मा और जुनैद अहमद को आरोपी बनाया था.

फैन्स ने काटा हंगामा
एफआईआर के मुताबिक, 13 अक्टूबर दिन 3 बजे से रात 10 बजे तक स्मृति उपवन में सपना चौधरी का कार्यक्रम था. ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रति व्यक्ति 300 रुपये का टिकट बेचा गया था. इस कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों लोग मौजूद थे लेकिन रात 10 बजे सपना चौधरी नहीं आईं. इससे नाराज लोगों ने हंगामा और तोड़फोड़ कर दी. विवेचना के बाद सपना चौधरी समेत सभी आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल हुई थी. 26 जुलाई 2019 को कोर्ट ने चार्जशीट पर संज्ञान लिया था.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *