‘हेलो मिस्टर.. LLB के स्टूडेंट हैं’, ट्रैफिक पुलिस से भिड़े दो युवक, Viral
Last Updated:
Basti News: कहते हैं कि कभी-कभी अपना आपा खोना भी भारी पड़ जाता है. ऐसा ही कुछ बस्ती जिले में देखने को मिला, जहां दो युवकों की दबंगई उन पर ही भारी पड़ गई और अब पुलिस कार्रवाई कर रही है. आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है.
ट्रैफिक पुलिस से भिड़े दो युवक
बस्ती: ‘हेलो मिस्टर व्हाट इज योर प्रॉब्लम, सबको चिरकुट समझ रहे हो. एलएलबी कर रहे हैं एलएलबी, सुप्रीम कोर्ट तक घसीटेंगे, दुरुस्त हो जाओगे’. ये धमकी भरा अंदाज भले ही आपको हैरान कर दे, लेकिन ऐसा ही एक मामला बस्ती जिले में देखने को मिला है, जहां दो युवक ऐसी ही बातें कर ट्रैफिक पुलिस से सदर कोतवाली के मालवीय तिराहे पर भिड़ गए और बीच चौराहे पर जमकर वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया.
दरअसल ट्रैफिक पुलिस अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद थे. उसी समय बाइक सवार दो युवक जा रहे थे. चेकिंग के लिए जैसे ही ट्रैफिक पुलिस ने रोका, दोनों ने अपना आपा खो दिया और बीच सड़क पर ट्रैफिक पुलिस का नाम प्लेट पकड़कर धमकी देने लगे. अपने आपको एलएलबी का स्टूडेंट बताकर दबंगई पर उतर आए और सुप्रीम कोर्ट तक घसीटने की बात धमकी देने लगे.
वीडियो हुआ वायरल
हाई वोल्टेज ड्रामा को देखकर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. युवकों की दबंगई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई. सरकारी काम में बाधा, वाद-विवाद और मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया. कोतवाली पुलिस ने आदित्य पांडेय नाम के युवक को अरेस्ट कर लिया है.
इन धाराओं के तरह मुकदमा दर्ज
सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि सदर कोतवाली के मालवीय तिराहे पर ट्रैफिक पुलिस अपनी ड्यूटी दे रही थी. उसी दौरान दो युवक बाइक से आए और ट्रैफिक पुलिस विवाद करने लगे, जिसके आधार पर पुलिस ने दो युवकों पर धारा 115(2), 352, 351(3), 121(1), 132 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया. मुख्य अभियुक्त आदित्य पाण्डेय जो जयपुरवा का रहने वाला है, उसको अरेस्ट कर लिया गया है. दूसरे अभियुक्त की तलाश जारी है और जल्द ही उसको अरेस्ट कर कार्रवाई को जाएगी.
About the Author

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.