होली के बाद रंग हटाना हुआ आसान, बस अपनाएं यह देसी तरीका

0
होली के बाद रंग हटाना हुआ आसान, बस अपनाएं यह देसी तरीका


होमफोटोlifestyle

होली के बाद रंग हटाना हुआ आसान, बस अपनाएं यह देसी तरीका

Last Updated:

होली का त्योहार रंगों की मस्ती से भरा होता है, लेकिन कभी-कभी चेहरे पर पक्का रंग लग जाने से स्किन पर दिक्कत हो जाती है. घर पर हल्दी और सरसों के तेल का मिश्रण एक असरदार और सुरक्षित तरीका है, जिससे रंग आसानी से छुट जाता है.

होली के त्योहार पर अक्सर चेहरे पर पक्के रंग लगा दिए जाते हैं, जिनकी वजह से त्वचा चटकने लगती है और उन्हें छुड़ाना मुश्किल हो जाता है. रंग हटाने में काफी दिक्कत आती है. लेकिन, घर की यह देशी ट्रिक बेहद काम की है, जिससे रंग आसानी से छूट जाता है.

रंग छुटाने के लिए स्किन को रगड़े नहीं

अगर आपके चेहरे पर पक्का रंग लगा है, तो उसे छुड़ाने के लिए त्वचा को तेज़ी से बिल्कुल भी न रगड़ें. ऐसा करने से स्किन पर घाव हो सकते हैं और गंभीर नुकसान भी पहुंच सकता है.

स्किन पर लगाएं सरसों का तेल

चेहरे से रंग छुड़ाने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल करें. चेहरे पर तेल लगाकर हल्की मालिश करें और कुछ देर रहने दें. इसके बाद चेहरे को अच्छी तरह धोएं. यह प्रक्रिया कुछ दिनों तक दोहराने से रंग बिना किसी नुकसान के उतर जाएगा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

चेहरे पर लगाएं हल्दी का पेस्ट

चेहरे से रंग छुड़ाने के लिए यह आसान ट्रिक आज़माएं, घर पर हल्दी का पेस्ट बनाएं और इसे सरसों के तेल में मिलाकर चेहरे पर लगाएं. इससे रंग धीरे-धीरे और सुरक्षित तरीके से उतरना शुरू हो जाएगा.

नारियल तेल का करें इस्तेमाल

चेहरे से रंग को छुटाने का आसान तरीका नारियल तेल भी है. चेहरे पर नारियल तेल की मालिश करें. इससे पक्का रंग भी आसानी से छूट जाएगा.

होली खेलने से पहले लगाएं ऑयल

अगर आप होली खेल रहे हैं तो पहले अपनी स्किन को सुरक्षित कर लें. स्किन पर सरसों, नारियल का तेल लगाएं. ज्यादा चटकदार रंग से होली न खेलें .

स्किन स्क्रब करके न छुटाएं रंग

होली पर कई बार लोग रंग को छुटाने के चक्कर में स्किन स्क्रब करते रहते हैं. ऐसा करने से बचें क्योंकि चेहरे की स्किन काफी मुलायम भी होती है इससे और नुकसान हो सकता है.

साबुन से चमकेगी त्वचा

होली पर चेहरे से रंग छुटाने के लिए साबुन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. रंग के ऊपर साबुन लगाकर धीरे-धीरे फेस की मसाज करें. इससे जल्दी रंग छूटेगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *