होली के बाद वापस लौटना चाह रहे हैं तो इन ट्रेनों में है कंफर्म टिकट, बुक करो

0
होली के बाद वापस लौटना चाह रहे हैं तो इन ट्रेनों में है कंफर्म टिकट, बुक करो


होमताजा खबरमनी

होली के बाद वापस लौटना चाह रहे हैं तो इन ट्रेनों में है कंफर्म टिकट, बुक करो

Last Updated:

होली के बाद पूर्वोत्तर रेलवे ने लालकुआं-राजकोट, मऊ-अंबाला कैंट, बढ़नी-अमृतसर, गोमती नगर-खातीपुरा, लालकुआं-कोलकाता, छपरा-गोंदिया, गोरखपुर-चंडीगढ़, गोरखपुर-नारंगी, मऊ-वडोदरा ट्रेनों में सीटें उपलब्ध कराई हैं.

Zoom

इस लिस्‍ट में कई शहरों की ट्रेनें हैं शामिल.

गोरखपुर. होली का त्‍यौहार मना चुके लोग अब वापसी की तैयारी शुरू कर रहे होंगे. अपने अपने कामकाजी शहरों को जाने वाली ट्रेनों में रिजर्वेशन भी चेक कर रहे होंगे, तमाम लोगों को कंफर्म सीट नहीं मिल रही होगी. लोगों की इसी परेशानी को ध्‍यान में रखते हुए ऐसी ट्रेनों की लिस्‍ट जारी की है, जिसमें अभी सीटें खाली हैं. जिससे लोग सुविधानुसार रिजर्वेशन कराकर वापस लौट सकें.

पूर्वोत्‍तर रेलवे के मुख्‍य जनसंंपर्क अधिकारी लालकुआं से चलने वाली 05045 लालकुआं-राजकोट विशेष गाड़ी में 15 मार्च 2026 को शयनयान श्रेणी में 365 बर्थ तथा 22 मार्च 2026 को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 05, शयनयान श्रेणी में 459 बर्थ उपलब्ध हैं, यह ट्रेन से गुजरात जाने वालों के लिए बेहतर है. इसी तरह मऊ से चलने वाली 05301 मऊ-अंबाला कैंट विशेष गाड़ी में 12 मार्च 2026 को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 102, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 306 और वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 88 बर्थ हैं, जबकि 19 मार्च 2026 को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 04, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 103, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 350, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 129 तथा शयनयान श्रेणी में 139 बर्थ उपलब्‍ध हैं.

बढ़नी से चलने वाली 05005 बढ़नी-अमृतसर विशेष गाड़ी में 04 मार्च 2026 को शयनयान श्रेणी में 404 बर्थ, 11 मार्च 2026 को 364 बर्थ तथा 18 मार्च 2026 को 486 बर्थ उपलब्ध हैं, इससे पंजाब दिशा के यात्रियों का सफर बेहतर हो सकता है. गोमती नगर से 05023 गोमती नगर-खातीपुरा विशेष गाड़ी में 10 मार्च 2026 को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 19, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 67 और शयनयान श्रेणी में 412 बर्थ बुकिंग के लिए खुली हैं. लालकुआं से ही 05060 लालकुआं-कोलकाता विशेष गाड़ी में 05 मार्च 2026 को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 52 तथा वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 138 बर्थ, तो 12 मार्च 2026 को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 06, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 55, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 220 बर्थ तथा शयनयान श्रेणी में 137 बर्थ तैयार हैं.

छपरा से 08866 छपरा-गोंदिया विशेष गाड़ी में 04 मार्च 2026 को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 26, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 52 और शयनयान श्रेणी में 454 बर्थ उपलब्ध हैं. गोरखपुर से ही 04513 गोरखपुर-चंडीगढ़ विशेष गाड़ी में 06 मार्च 2026 को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 41 और वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 07 बर्थ, 05634 गोरखपुर-नारंगी विशेष गाड़ी में 13 मार्च 2026 को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 134 बर्थ तथा मऊ से 09196 मऊ-वडोदरा विशेष गाड़ी में 08 मार्च 2026 को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 11, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 42 तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 132 बर्थ, जबकि 15 मार्च 2026 को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 14, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 60 तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 287 बर्थ उपलब्‍ध हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *