होली के रंग में रंगे मेरठ के बाजार, मोदी मुकुट से लेकर केसरिया गुलाल की बंपर डिमांड

0
होली के रंग में रंगे मेरठ के बाजार, मोदी मुकुट से लेकर केसरिया गुलाल की बंपर डिमांड


Last Updated:

मेरठ में होली को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है. नरेंद्र मोदी के मुकुट की युवाओं में खास डिमांड है, जो 60 से 500 रुपये तक बिक रहे हैं. व्यापारी भरत कंसल के अनुसार केसरिया गुलाल सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है. बच्चों के लिए टाइगर, डोरेमोन और छोटा भीम वाली पिचकारियां व मास्क भी खूब बिक रहे हैं.

मेरठ: हर्ष उल्लास और रंगों के पावन पर्व होली को लेकर मेरठ में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. विभिन्न बाजारों में आपको बड़ी संख्या में शहरवासी रंग गुलाल, पिचकारी सहित अन्य चीजों की खरीदारी करते हुए दिखाई देंगे. खास बात यह कि अबकी बार भी बाजार में पीएम मोदी के मुकुट की काफी डिमांड देखने को मिल रही है. इन्हीं बातों को देखते हुए लोकल 18 टीम द्वारा भी मेरठ के सदर बाजार में व्यापारी भरत कंसल से खास बातचीत की.

 युवाओं में रहती है पीएम मोदी के मुकुट की डिमांड 

लोकल -18 की टीम से खास बातचीत करते हुए व्यापारी भरत कंसल ने बताया कि हर साल पीएम मोदी के मुकुट की युवाओं में काफी डिमांड रहती है. इसलिए वह बड़ी संख्या में पीएम मोदी से संबंधित मुकुट को खरीद कर लाते हैं. जैसे ही वह दुकान पर मुकुट को लगाते हैं, एक से दो दिन में ही सभी मुकुट बिक जाते हैं. क्योंकि मुकुट के प्रति लोगों में काफी क्रेज देखने को मिलता है. इसी के साथ उन्होंने बताया कि पीएम मोदी के मुकुट ही नहीं बल्कि वह जिस तरह से गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस सहित विभिन्न पर्व पर अलग-अलग प्रकार की पगड़ी पहने हुए भी दिखाई देते हैं. इस तरह की पगड़ी भी आपको बाजार में काफी देखने को मिलेंगी. जिसमें कि  गुजराती, राजस्थानी सहित अन्य प्रकार की शामिल है. उन्हें भी युवा खरीद कर ले जाते हैं.

केसरिया गुलाल की है सबसे ज्यादा डिमांड 

उन्होंने बताया कि होली पर गुलाल के प्रति लोगों में काफी क्रेज बढ़ रहा है. खास तौर पर लोग केसरिया गुलाल खरीदते हुए दिखाई देते हैं.  इसी के साथ उन्होंने बताया कि बच्चों के लिए भी विभिन्न प्रकार के एनिमल से संबंधित मास्क हैं. जिसमें कि सबसे ज्यादा टाइगर के मास्क के प्रति युवाओं में रुचि रहती है. इसी तरीके से डोरेमोन, त्रिशूल, मिकी माउस, छोटा भीम सहित अन्य प्रकार की पिचकरिया छोटे बच्चे खरीदते हुए दिखाई देते हैं.

बताते चलें  कि मेरठ में हर क्षेत्र में आपको इसी तरह से दुकानें सजी हुई मिलेगी. जहां लोग इस तरह की मुकुट की डिमांड कर रहे है. कीमत की बात करें तो  तो 60 रुपए से लेकर ₹500 तक के मुकुट आपको बाजार में देखने को मिलेंगे.

About the Author

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *