₹10 हजार किलो कीमत! खांसी-जुकाम से कमर दर्द तक, भेड़ का घी है हर मर्ज की दवा, एक्सपर्ट से जानें सेवन का तरीका

0
₹10 हजार किलो कीमत! खांसी-जुकाम से कमर दर्द तक, भेड़ का घी है हर मर्ज की दवा, एक्सपर्ट से जानें सेवन का तरीका


Last Updated:

Bhed Ke Ghee Ke Fayde: क्या आप जानते हैं कि भेड़ का घी सिर्फ रसोई का हिस्सा नहीं, बल्कि आयुर्वेद का एक ‘जादुई नुस्खा’ भी है? गठिया, साइटिका और नसों की कमजोरी से लेकर पुरानी खांसी तक, भेड़ का घी कई बीमारियों में रामबाण माना जाता है. बेमिसाल फायदों के कारण इसकी कीमत 10 हजार रुपये प्रति किलो तक होती है. रामपुर के एक्सपर्ट डॉक्टर और अनुभवी पशुपालकों से जानिए, कैसे मात्र आधा चम्मच घी आपकी सेहत को अंदर से फौलाद जैसा बना सकता है और क्यों यह इतना कीमती और असरदार माना जाता है.

रामपुर: पुराने जमाने में जब दवाइयां इतनी आम नहीं थीं, तब हमारे बुजुर्ग घर में मौजूद देसी चीजों से ही बड़े-बड़े रोगों का इलाज कर लिया करते थे. इन्हीं खास देसी नुस्खों में शामिल रहा है ‘भेड़ का घी’. आयुर्वेद में इसे शरीर को अंदरूनी गर्माहट देने वाला और ताकत बढ़ाने वाला एक अनमोल तोहफा माना गया है. यह घी इतना दुर्लभ और असरदार है कि बाजार में इसकी कीमत लगभग 10 हजार रुपये प्रति किलो तक है. खासकर कड़ाके की ठंड या शरीर में होने वाली जकड़न को दूर करने के लिए लोग सदियों से इसका इस्तेमाल करते आ रहे हैं.

कीमती होने के साथ-साथ गुणों का भंडार
भेड़ का घी सामान्य घी की तुलना में बहुत कम मात्रा में मिल पाता है, इसलिए इसकी कीमत काफी ज्यादा होती है. डॉक्टर मोहम्मद इकबाल के अनुसार, इसमें ऐसे कई पोषक तत्व होते हैं जो शरीर की इम्युनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं. जो लोग पुरानी खांसी, बार-बार होने वाले सर्दी-जुकाम या फेफड़ों की समस्या से परेशान रहते हैं, उनके लिए यह घी काफी उपयोगी साबित होता है. डॉक्टर बताते हैं कि एक सामान्य व्यक्ति आधा से एक चम्मच घी का सेवन कर सकता है. लेकिन ध्यान रहे, हाई बीपी और डायबिटीज के मरीजों को बिना डॉक्टर की सलाह के इसे नहीं लेना चाहिए.

जोड़ों के दर्द और सूजन में रामबाण
अगर आप घुटनों के दर्द, कमर दर्द या गठिया जैसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो भेड़ का घी आपके लिए किसी दवा से कम नहीं है. आयुर्वेद कहता है कि इस घी से मालिश करने पर हड्डियों के बीच होने वाला दर्द कम होता है. साइटिका और नसों की कमजोरी में भी इसकी मालिश बहुत प्रभावी मानी जाती है. पुराने समय से ही चोट, मोच या शरीर के किसी हिस्से में सूजन आने पर भेड़ के घी से मालिश करने की परंपरा रही है. इसकी सोंधी महक और गर्माहट हड्डियों को अंदरूनी मजबूती प्रदान करती है.
यह भी पढ़ें: Sheep Farming: भेड़ पालन का ये फॉर्मूला पलट देगा आपकी किस्मत! 6 महीने में ही शुरू हो जाएगी कमाई, जानें कैसे करें शुरू

अनिद्रा और याददाश्त बढ़ाने में सहायक
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में नींद न आना एक बड़ी समस्या बन गई है. डॉक्टर मोहम्मद इकबाल इसका एक आसान समाधान बताते हैं. उनके अनुसार, जिन लोगों को रात में ठीक से नींद नहीं आती, वे सोने से पहले आधा चम्मच भेड़ का घी हल्के गर्म दूध में मिलाकर पी सकते हैं. इससे शरीर को आराम मिलता है और गहरी नींद आने में मदद मिलती है. इसके अलावा, आयुर्वेद में इसे याददाश्त तेज करने और शरीर की पुरानी थकान को जड़ से मिटाने में भी बहुत मददगार माना गया है.

पशुपालकों के पास आज भी है यह खजाना
रामपुर के अनुभवी पशुपालक रामचंद्र बताते हैं कि उनके दादा के समय से ही भेड़ पालन का काम चल रहा है. वे कहते हैं कि आज भी दूर-दराज से लोग उनके पास सिर्फ भेड़ का घी लेने आते हैं. लोगों का मानना है कि पुराने बुखार, नसों में पड़ने वाली गांठ और नसों की कमजोरी जैसी समस्याओं में इस घी का इस्तेमाल चमत्कारिक असर दिखाता है. इसकी बढ़ती मांग और इसके औषधीय गुणों के कारण ही यह 10 हजार रुपये किलो जैसे ऊंचे दामों पर बिकता है.

उपयोग में बरतें यह सावधानी
भेड़ का घी बेहद ताकतवर होता है, इसलिए इसका उपयोग हमेशा सीमित मात्रा में ही करना चाहिए. आयुर्वेद के अनुसार, किसी भी चीज की अधिकता नुकसानदेह हो सकती है. यदि आप पहले से किसी गंभीर बीमारी की दवा ले रहे हैं, तो इसे अपनी डाइट में शामिल करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो यह पारंपरिक देसी घी आपकी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें

homelifestyle

खांसी-जुकाम से कमर दर्द तक, भेड़ का घी है हर मर्ज की दवा, एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *