₹300 की लागत में 35,000 का मुनाफा, मऊ के इस किसान से जानिए 45 दिन में मालामाल बनने का फॉर्मूला

0
₹300 की लागत में 35,000 का मुनाफा, मऊ के इस किसान से जानिए 45 दिन में मालामाल बनने का फॉर्मूला


Last Updated:

Earn Profit from Farming: अगर आप खेती करते हैं और कम समय में तगड़ा मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए है. आप इस खेती से कम लागत में अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं. आसान तरीके से उगाई जाने वाली यह फसल जल्दी तैयार हो जाती है और बाजार में अच्छी कीमत पर बिकती है. यह तरीका विशेष रूप से उन किसानों के लिए फायदेमंद है जो जल्दी रिटर्न चाहते हैं और कम समय में निवेश का फायदा देखना चाहते हैं. जानिए क्या है वो खेती.

मऊ: उत्तर प्रदेश खेती-किसानी के लिए जाना जाता है. यहां लोग अपनी आजीविका के लिए खेती करते हैं. लेकिन ज्यादातर किसान यह नहीं समझ पाते कि कौन सी फसल से कम समय में ज्यादा मुनाफा कमाया जा सकता है. ऐसे में उनकी मेहनत पर सही लाभ नहीं आता. अगर आप भी कम समय में अच्छी कमाई चाहते हैं तो धनिया की खेती (Coriander Farming) आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है.

लोकल 18 से बातचीत में बरामदपुर के प्रगतिशील किसान राम ज्ञान ने बताया कि धनिया की खेती मात्र 30 से 45 दिनों में तैयार हो जाती है. इसकी लागत बहुत कम होती है और मुनाफा अधिक होता है. राम ज्ञान ने बताया कि अक्टूबर में उन्होंने धनिया के बीज बोए और केवल 40 से 45 दिन में फसल पूरी तरह से तैयार हो गई. अब यह आसानी से मार्केट में बिक रही है.

कम लागत में तगड़ा मुनाफा
धनिया का बीज प्रति किलो लगभग ₹300 में आता है. फसल की बुवाई के लिए सबसे पहले खेत की जुताई की जाती है. जब मिट्टी भुरभुरी हो जाए, तब बीज डालकर हल्की मिट्टी से ढक दिया जाता है. तीसरे दिन फसल में पानी दिया जाता है, जिससे बीज अच्छी तरह अंकुरित हो सके. एक मण्डा में लगभग एक किलो धनिया का बीज लगता है और इसकी कीमत ₹300 है. इस समय धनिया 80 से 100 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है. अच्छी पैदावार होने पर एक मण्डा में चार से पांच क्विंटल धनिया आसानी से प्राप्त किया जा सकता है.

300 रुपये में हजारों का मुनाफा
किसान राम ज्ञान बताते हैं कि मात्र ₹300 की लागत में उन्होंने लगभग ₹35,000 की कमाई की है. यह फसल कम समय में तैयार होने वाली और अधिक मुनाफा देने वाली फसल है. इसे आप कई बार सीजन में लगा सकते हैं. 30 से 45 दिनों में फसल पूरी तरह से तैयार हो जाती है और दो से तीन पानी देने मात्र से इसे उगाया जा सकता है. इस फसल में खाद का प्रयोग भी नहीं किया जाता, जिससे लागत और भी कम रहती है.

अगर आप खेती करके कम समय में ज्यादा मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो धनिया की खेती आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती है. यह फसल मात्र 30 से 45 दिन में तैयार हो जाती है और अच्छी पैदावार देने के साथ आपको लखपति बना सकती है.

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं…और पढ़ें

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं… और पढ़ें

homeagriculture

₹300 की लागत में 35,000 का मुनाफा, जानिए 45 दिन में मालामाल बनने का फॉर्मूला



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *