₹31 हजार किलो…होली पर कानपुर में छाई गोल्डेन गुझिया, सिल्वर भी पीछे नहीं

0
₹31 हजार किलो…होली पर कानपुर में छाई गोल्डेन गुझिया, सिल्वर भी पीछे नहीं


Last Updated:

कानपुर की ये गुजिया किसी को भी चौंका देगी. शहर में एक बार फिर सोने और चांदी से सजी गुझिया तैयार है. गोल्डेन गुझिया का दाम 31 हजार रुपये प्रति किलो है. सिल्वर गुझिया 2100 रुपये प्रति किलो में बिक रही है. गोल्डेन गुझिया का एक पीस 750 रुपये में मिल जाएगा. लोकल 18 से बात करते हुए दुकान मालिक गौरव अग्रवाल बताते हैं कि भले ही सोने-चांदी के दाम आसमान छू रहे हों, लेकिन गोल्ड और सिल्वर गुझिया को लेकल इस बार भी ग्राहकों में दीवानगी कम नहीं है. कई लोग इन्हें अपने खास रिश्तेदारों, बिजनेस पार्टनर्स या दोस्तों को बतौर उपहार दे रहे हैं.

कानपुर. होली आते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है, लेकिन कानपुर में इस बार मिठाइयों की दुनिया में सबसे ज्यादा चर्चा गोल्ड और सिल्वर गुझिया की हो रही है. शहर में एक बार फिर सोने और चांदी के वर्क से सजी खास गुझिया बिक्री के लिए तैयार है. कीमत सुनकर आप चौंक सकते हैं, क्योंकि गोल्ड गुझिया का दाम 31 हजार रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है. सिल्वर गुझिया 2100 रुपये प्रति किलो में बिक रही है. अशोक नगर स्थित पहलवान स्वीट्स में इन खास गुझिया की सबसे ज्यादा चर्चा है. यहां गोल्ड वर्क लगी गुझिया पीस के हिसाब से भी मिल रही है और एक पीस की कीमत 750 रुपये रखी गई है.

लोकल 18 से बात करते हुए दुकान के संचालक गौरव अग्रवाल बताते हैं कि पिछले साल भी गोल्ड और सिल्वर गुझिया की अच्छी बिक्री हुई थी और इस बार भी ग्राहकों में उत्साह कम नहीं है. उनका कहना है कि भले ही सोने-चांदी के दाम आसमान छू रहे हों, लेकिन त्योहार पर लोग कुछ खास देने और खिलाने से पीछे नहीं हटते.

क्या खासियत

इन गुझिया को खास तरीके से तैयार किया जाता है. पहले पारंपरिक तरीके से खोया, मेवा और ड्राई फ्रूट्स की स्टफिंग बनाई जाती है. उसके बाद ऊपर से असली गोल्ड और सिल्वर वर्क लगाया जाता है. पैकिंग भी प्रीमियम बॉक्स में की जाती है ताकि गिफ्ट देने में अलग पहचान बने. कई लोग इन्हें अपने खास रिश्तेदारों, बिजनेस पार्टनर्स या दोस्तों को उपहार में दे रहे हैं. दुकानदार के मुताबिक, इस बार गिफ्ट पैक की भी खूब मांग है. 750 रुपये से लेकर 3100 रुपये तक के गिफ्ट बॉक्स उपलब्ध हैं, जिनमें गोल्ड या सिल्वर गुझिया के साथ काजू कतली, ड्राई फ्रूट लड्डू और अन्य मिठाइयां भी शामिल की जा रही हैं.

होली पर एक-दूसरे को खास तोहफा देने का चलन तेजी से बढ़ा है और ऐसे में प्रीमियम मिठाइयां लोगों की पहली पसंद बन रही हैं. ग्राहकों का कहना है कि त्योहार साल में एक बार आता है, इसलिए कुछ अलग और यादगार होना चाहिए. कई लोग सिर्फ स्वाद के लिए नहीं, बल्कि स्टेटस और अनोखेपन के लिए भी गोल्ड गुझिया खरीद रहे हैं. साफ है कि इस बार कानपुर की होली में सिर्फ रंग ही नहीं, बल्कि सोने-चांदी की मिठास से भी घुलने वाली है.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *