1 चम्मच ये चमत्कारी तेल बालों में लगा लिया…तो पैरों तक पहुंच जाएगी चोटी, रूखेपन से भी मिलेगा छुटकारा!

0
1 चम्मच ये चमत्कारी तेल बालों में लगा लिया…तो पैरों तक पहुंच जाएगी चोटी, रूखेपन से भी मिलेगा छुटकारा!


Last Updated:

Hair Growth Oil: बालों को मजबूत और लंबा बनाने के लिए आप 1 चम्मच इस तेल को इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे बालों की ग्रोथ में सुधार आ जाता है.

X

बालों के लिए कैस्टर ऑयल के फायदे

हाइलाइट्स

  • कोकोनट ऑयल और कैस्टर ऑयल से बालों की जड़ों में मालिश करें.
  • बालों की ग्रोथ और मजबूती के लिए एलोवेरा जेल का उपयोग करें.
  • गर्म चीजों से परहेज करें और देसी घी का सेवन करें.

Hair Growth Oil: बालों को लंबा करने के लिए लोग कई तरीके अपनाते हैं. लेकिन फिर भी कुछ खास फायदा नहीं होता. लेकिन एक तरीका है जिससे महिलाओं बालों को पैरों तक पहुंचा सकती हैं. आयुर्वेद डॉक्टर यश धीमान बताते हैं कि जिन महिलाओं के बाल कमजोर है, सफेद हो रहे हैं वह महिलाएं हफ्ते में दो बार रात के समय सोने से पहले अपने बालों की जड़ों में एक चम्मच ये तेल डाल दें.

बालों के लिए सबसे अच्छा तेल
डॉक्टर ने कहा कि कोकोनट ऑयल में आधा चम्मच कैस्टर ऑयल मिलाकर बालों के जड़ों में मालिश करें. इससे बालों को नरिशमेंट मिलेगी. साथ ही बालों की टूटने की समस्या खत्म होगी और बालों की ग्रोथ तेजी से होगी. जो बाल सफेद हो चुके हैं उनको खत्म नहीं किया जा सकता लेकिन जो बाल सफेद होने वाले हैं उनको रोका जा सकता है. इसके लिए महिलाएं गर्म चीजों का परहेज करें. साथ ही बालों में आने वाले रूखेपन को दूर करने के लिए सुबह के समय एलोवेरा जेल या फिर कोकोनट ऑयल का इस्तेमाल करें.

बालों को मजबूत करते के आसान हैक्स
डॉक्टर यश धीमान ने बताया कि महिलाओं में बालों के कमजोर और टूटने की समस्या रहती है. साथ ही रूखापन. इसका मुख्य कारण है पेट का खराब रहना, शरीर में कमजोरी रहना. क्योंकि आज के समय में महिलाएं अपने शरीर पर कम और खूबसूरती पर अधिक ध्यान दे रही है. महिलाएं पार्लर में जाकर अपने बालों पर केमिकल्स अप्लाई करवा रही हैं, जिस कारण से बालों की जड़े कमजोर हो जाती हैं.

इसे भी पढ़ें – लंबे-घने और मोटी रस्सी जैसे हो जाएंगे बाल, ये हेयर केयर रूटीन करें फॉलो, बालों का झड़ना-टूटना होगा बंद!

इन समस्याओं से निजात दिलाने के लिए वो बताते हैं कि महिलाएं ज्यादा से ज्यादा अपना पेट साफ रखें और पेट को साफ करने के लिए महिलाएं देसी घी का अधिक सेवन करें. साथ ही अपने बालों की जड़ों में रात के समय सोने से पहले एक चम्मच कोकोनट ऑयल में आधा चम्मच कैस्टर ऑयल मिलाकर के बालों की जड़ों में लगाकर सोंए. ऐसा करने से बालों को नरिशमेंट मिलेगा साथ ही बालों की ग्रोथ तेजी के साथ होगी.

बाल सफेद हो रहे हैं तो क्या करें
जिन महिलाओं के बाल सफेद होने लगे हैं, उनको रोकने के लिए महिलाओं को गर्म चीजों का परहेज करना होगा. जैसे की मैदे की चीज, बैंगन का भर्ता, करेला, स्पाइसी फूड, मिर्ची वाली चीज, खट्टी और तली हुई चीज बंद करनी होगी. महिलाएं सुबह के समय अपने बालों में एलोवेरा जेल जरूर इस्तेमाल करें, इससे बालों में ड्राइनेस खत्म होती है.

homelifestyle

1 चम्मच ये चमत्कारी तेल बालों में लगा लिया…तो पैरों तक पहुंच जाएगी चोटी!

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों