1, 3, 12 या… कब हुआ है आपका जन्म? तारीख के हिसाब से खुलती है लड़कियों की किस्मत, ज्योतिष ने क्या बताया

0
1, 3, 12 या… कब हुआ है आपका जन्म? तारीख के हिसाब से खुलती है लड़कियों की किस्मत, ज्योतिष ने क्या बताया


Last Updated:

व्यक्ति के जीवन में अंक शास्त्र का विशेष महत्व माना जाता है. अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यता के अनुसार, व्यक्ति के जन्म की तारीख के आधार पर उसका स्वभाव और मूलांक के बारे में पता लगाया जाता है. ऐसी स्थिति में कुछ मूलांक की लड़कियां ऐसी होती हैं जो स्वभाव से लेकर करियर तक सफलता पाती है. आप भी जन्मतिथि के अनुसार मूलांक और स्वभाव जान सकते हैं. 

अंक शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के स्वभाव से लेकर करियर तक के बारे में अगर आपको जानना है, तो फिर अंक शास्त्र के मुताबिक मूलांक के अनुसार ही इन तमाम बातों की जानकारी की जा सकती है.

ayodhya

अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि अंक शास्त्र में माना गया है कि अगर व्यक्ति किसी भी महीने की तारीख में जन्म लेता है, तो उस तारीख के अनुसार ही उसका मूलांक का पता लगाया जाता है. ऐसी स्थिति में कुछ मूलांक की लड़कियां ऐसी होती हैं, जो भाग्यशाली भी होती हैं और सफलता उनके कदम चूमती है, तो चलिए विस्तार से जानते हैं.

ayodhya

अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1 तारीख, 10 तारीख, 19 तारीख अथवा 28 तारीख को होता है, उस व्यक्ति का मूलांक एक होता है और इस मूलांक के स्वामी सूर्य ग्रह होते हैं. ऐसी स्थिति में सूर्य के प्रभाव से इस मूलांक की लड़कियों में लीडरशिप की क्षमता अधिक पाई जाती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ayodhya

मूलांक एक की लड़कियां हमेशा ऊर्जा से भरी रहती हैं. आत्मविश्वास भी होता है. यह लड़कियां अपनी सोच में पूरी ईमानदारी रखती हैं और सच बोलने में कोई भी संकोच नहीं करती हैं. सबसे खास बात है कि काम को लेकर इस मूलांक की लड़कियां ईमानदार भी होती हैं.

ayodhya

जिन भी लोगों का जन्म 3 तारीख, 12 तारीख, 21 तारीख या फिर 30 तारीख को होता है, उनका मूलांक 3 माना जाता है. इस मूलांक के स्वामी गुरु बृहस्पति ग्रह होते हैं. इस ग्रह के प्रभाव के कारण मूलांक तीन की लड़कियां धर्म के प्रति जागरूक भी होती हैं.

ayodhya

मूलांक तीन की लड़कियों धार्मिक क्षेत्र में जागरूक होती हैं. साथ ही बुद्धिमान और ज्ञानी भी होती है. यही कारण है कि शिक्षा और करियर में इन्हें तरक्की मिलती है. साथ ही मेहनत करने में यह लड़कियां कभी नहीं डरती और विपरीत परिस्थितियों में भी उनकी प्रतिभा निखारकर सामने आती हैं.

ayodhya

इसके अलावा जिन भी जातक की जन्म तिथि 8 तारीख, 17 तारीख या फिर 26 तारीख होती है, उनका मूलांक 8 होता है. आठ मूलांक के स्वामी शनि देव होते हैं. इस मूलांक की लड़कियां कम और अनुशासन में प्रिया होती हैं. साथ ही इस मूलांक की लड़कियां पैसे बचाने के मामले में और पैसे का सही तरीके से इस्तेमाल करने में आगे भी रहती हैं. यही कारण है कि भविष्य में लोगों को पैसे की कोई समस्या नहीं रहती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

1, 12 या… कब हुआ है आपका जन्म? तारीख के हिसाब से खुलती है लड़कियों की किस्मत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों