10 करोड़ का सपना.. प्रभु राम की जीवन लीला अब म्यूजियम में सजीव, जानिए डिटेल्स

0
10 करोड़ का सपना.. प्रभु राम की जीवन लीला अब म्यूजियम में सजीव, जानिए डिटेल्स


Last Updated:

अयोध्या. अयोध्या वासियों की लंबे समय से यह मांग है कि शहर में बने वैक्स म्यूजियम का जल्द से जल्द उद्घाटन हो. म्यूजियम खुलने के बाद न केवल श्रद्धालु प्रभु राम के जीवन लीला को करीब से देख सकेंगे, बल्कि दर्शन और पूजन के माध्यम से भाव विभोर भी होंगे. आइए जानते है इसके बारे में…

ख़बरें फटाफट

अयोध्या. प्रभु राम की नगरी अयोध्या में 10 करोड़ रुपए की लागत से 10000 वर्ग फुट में वैक्स म्यूजियम का निर्माण पूरा हो चुका है. इसमें प्रभु राम के जीवन लीला और 50 से अधिक प्रसंगों को वैक्स स्टेच्यू के माध्यम से सजीव रूप में प्रस्तुत किया गया है. यह प्रोजेक्ट पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थित है. म्यूजियम बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन अब इसके उद्घाटन का इंतजार है, और अयोध्यावासी इसे देखने के लिए उत्सुक हैं.

अयोध्या वासियों ने सरकार से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द वैक्स म्यूजियम का उद्घाटन किया जाए. उनका मानना है कि उद्घाटन के बाद अयोध्या आने वाले श्रद्धालु इसका लाभ उठा सकेंगे. प्रभु राम के दर्शन के साथ ही म्यूजियम में जाकर उनके जीवन लीला को जानकर श्रद्धालु भाव विभोर होंगे.

तत्काल उद्घाटन की मांग 
देवेशाचार्य ने बताया कि अयोध्या में बने वैक्स म्यूजियम का महत्व बहुत बड़ा है. यहां श्रद्धालुओं को प्रभु राम के आदर्श और चरित्र के बारे में जानने का अवसर मिलेगा, जिससे लोग उनके मार्ग का पालन भी कर सकेंगे. उन्होंने कहा कि यह म्यूजियम राम राज्य की परिकल्पना और “सबका साथ, सबका विकास” के संदेश को मजबूत करेगा. हालांकि म्यूजियम बनकर तैयार हो गया है, लेकिन उद्घाटन अभी तक नहीं हुआ, जो दुर्भाग्यपूर्ण है. देवेशाचार्य ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि इसे तत्काल उद्घाटन किया जाए, ताकि अयोध्या आने वाले श्रद्धालु इसका लाभ ले सकें. वैक्स म्यूजियम धार्मिक महत्व के साथ-साथ पर्यटक दृष्टि से भी आकर्षण का केंद्र है.

प्रभु राम की जीवन लीला
वरुण दास महाराज ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वे निवेदन करेंगे कि वैक्स म्यूजियम का संचालन जल्द से जल्द किया जाए. उनका कहना है कि सभी की नजर इस म्यूजियम पर टिकी हुई है और लोग इसे देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं. भक्तों की भी यही इच्छा है कि वे वैक्स म्यूजियम में जाकर प्रभु राम की जीवन लीला का आनंद लें, इसलिए उद्घाटन जल्द से जल्द होना चाहिए.

बहुत खूबसूरती से तैयार किया
सीताराम दास ने कहा कि वे सरकार से आग्रह करते हैं कि वैक्स म्यूजियम का उद्घाटन जल्द से जल्द कराया जाए. उन्होंने बताया कि म्यूजियम में मॉम से प्रभु राम की जीवन लीला को सजीव रूप में प्रस्तुत किया गया है और यह बहुत ही खूबसूरती से तैयार किया गया है. उनका मानना है कि उद्घाटन के बाद अयोध्या आने वाले श्रद्धालु इसका लाभ उठाएंगे और सभी को इसे देखने की उत्सुकता है.

अयोध्या के विकास में एक महत्वपूर्ण मील
विष्णु दास ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी निरंतर सनातन धर्म और संस्कृति के लिए कार्यरत हैं और उत्तर प्रदेश में उन्होंने उल्लेखनीय विकास किया है. उन्होंने कहा कि आज अयोध्या में हर वह सुविधा मौजूद है जो एक भक्त को चाहिए, और इसी कड़ी में परिक्रमा मार्ग पर वैक्स म्यूजियम का निर्माण हुआ है. उनका मानना है कि अब इसका उद्घाटन समय पर होना चाहिए, ताकि श्रद्धालु इसे देख सकें और यह अयोध्या के विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो.

About the Author

Madhuri Chaudhary

पिछले 4 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं और फिलहाल News18 में कार्यरत हूं. इससे पहले एक MNC में भी काम कर चुकी हूं. यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की बीट कवर करती हूं. खबरों के साथ-साथ मुझे…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

10 करोड़ का सपना.. प्रभु राम की जीवन लीला अब म्यूजियम में सजीव, जानिए डिटेल्स



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *