10 मंजिला, AC वाला 140 कमरा, 3 टाइम फ्री खाना… वाराणसी में हाईटेक धर्मशाला

0
10 मंजिला, AC वाला 140 कमरा, 3 टाइम फ्री खाना… वाराणसी में हाईटेक धर्मशाला


Last Updated:

Varanasi News: शुक्रवार शाम करीब पांच बजे उपराष्ट्रपति विशेष विमान से पहुंचेंगे. उनके साथ उनकी पत्नी के भी पहुंचने की संभावना है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एयरपोर्ट पर करीब साढ़े तीन बजे पहुंचेंगे. शाम छह बजे धर्मशाला का उद्घाटन होगा. श्रीकाशी नाटकोटि के अध्यक्ष एल नारायणन ने बताया कि 31 अक्टूबर की सुबह साढ़े आठ बजे वैदिक विद्वान विधिवत पूजन करेंगे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी में करेंगे धर्मशाला का उद्घाटन.

वाराणसीः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपराष्ट्रपति शुक्रवार को वाराणसी जाएंगे. इस दौरान नाटकोटक्षेत्रम की धर्मशाला का उद्घाटन होगा. प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिस जमीन पर ये हाइटेक धर्मशाला बनकर तैयार हुई है, वह जमीन भूमाफिया की थी, जिसे योगी सरकार ने कब्जे से मुक्त कराया था. वाराणसी दौरे पर आ रहे उपराष्ट्रपति और सीएम योगी आदित्यनाथ काशी विश्वनाथ का दर्शन करेंगे और फिर यहां थ्री स्टार होटल की तर्ज पर बनी नाटकोटक्षेत्रम की धर्मशाला का उद्घाटन करेंगे. जिस जमीन पर ये धर्मशाला बनाई गई है उसको CM योगी ने भू माफिया से कब्जा मुक्त कराई थी.

बताया गया कि शुक्रवार शाम करीब पांच बजे उपराष्ट्रपति विशेष विमान से पहुंचेंगे. उनके साथ उनकी पत्नी के भी पहुंचने की संभावना है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एयरपोर्ट पर करीब साढ़े तीन बजे पहुंचेंगे. शाम छह बजे धर्मशाला का उद्घाटन होगा. रथयात्रा स्थित 140 एसी कमरे वाली 10 मंजिला धर्मशाला है, जो पूर्वांचल की सबसे बड़ी है. श्रीकाशी नाटकोटि के अध्यक्ष एल नारायणन ने बताया कि 31 अक्टूबर की सुबह साढ़े आठ बजे वैदिक विद्वान विधिवत पूजन करेंगे. प्राप्त जानकारी के मुताबिक 174 कारों के लिए पार्किंग की सुविधा मुहैया कराई गई है.

नट्टुककोटई नागरथर्स समुदाय की देन है यह धर्मशाला. बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं के लिए तीन वक्त मुफ्त भोजन की भी व्यवस्था है. उद्घाटन समारोह के बाद नवंबर से यहां श्रद्धालुओं के ठहरने की सुविधा शुरू हो जाएगी. बताया जा रहा है कि उद्घाटन समारोह में यूपी और तमिलनाडु सरकार के मंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है. जिलाधिकारी ने पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा समेत अन्य तैयारियों की बाबत जानकारी ली. उन्होंने ट्रैफिक प्लान तैयार करने को कहा है. जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने रविवार को तैयारियों का जायजा लिया.

authorimg

Prashant Rai

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

10 मंजिला, AC वाला 140 कमरा, 3 टाइम फ्री खाना… वाराणसी में हाईटेक धर्मशाला



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *