103 से 67 किलो…सहारनपुर की गजाला ने घटाया 36KG वजन, जानें वेट लॉस की प्रेरणादायक कहानी

0
103 से 67 किलो…सहारनपुर की गजाला ने घटाया 36KG वजन, जानें वेट लॉस की प्रेरणादायक कहानी


Last Updated:

Weight Loss Story: सहारनपुर की गजाला कभी 103 किलो की थीं और उनका मोटापा उनके लिए अभिशाप बन गया था. लगातार बढ़ते वजन और उससे जुड़ी बीमारियों के कारण उनका जीवन कठिन हो गया था. कई बड़े डॉक्टरों से इलाज करवाने के बावजूद उन्हें राहत नहीं मिली. लेकिन एक कॉल ने उनकी जिंदगी बदल दी. गजाला ने उस ट्रिक को अपनाया और धीरे-धीरे 36 किलो वजन घटाया.

सहारनपुर: मोटापा कभी-कभी जीवन में अभिशाप बन जाता है. मोटापे से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं, जैसे अलग-अलग डाइट्स, अलग-अलग रूटीन. लेकिन, कई बार इन उपायों के बाद भी उनका वजन कम नहीं हो पाता है और उनका जीवन अभिशाप बन जाता है. ऐसा ही एक मामला सामने आया है, यूपी के सहारनपुर जिले से. यहां गजाला नाम की महिला के मोटापा उस वक्त अभिशाप बन गया, जब महिला का वजन 103 किलो से अधिक हो गया था.

उनका शरीर इतना भारी हो गया था कि बेड से उठना भी मुश्किल हो गया था. कुछ समय के लिए उन्हें ऐसा लगने लगा कि शायद पैरालिसिस हो गया हो. मोटापे के साथ-साथ विभिन्न बीमारियों ने उनके शरीर पर कब्जा कर लिया था. गजाला ने देहरादून और दिल्ली के कई बड़े डॉक्टरों से इलाज करवाया, लेकिन किसी भी इलाज से उन्हें स्थायी राहत नहीं मिली. एक दिन घर पर बैठे हुए उन्हें एक कॉल आया, जिसने उनके वजन को कम करने का रास्ता बताया.

शुरुआत में गजाला ने उस फोन कॉल पर ज्यादा-कुछ ध्यान नहीं दिया. हालांकि, एक दिन वो (गजाला) ऐसे ही नॉर्मल तरीके से वहां पर घूमने गई, लेकिन फिर भी उसको विश्वास नहीं हुआ. लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने उस ट्रिक को अपनाया. समय के साथ उनका वजन घटने लगा और उनके शरीर में पनप रही बीमारियां भी खत्म होने लगीं. अब गजाला ने 36 किलो वजन कम कर लिया है और वे अन्य महिलाओं और लोगों को भी स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दे रही हैं.

गजाला ने लोकल-18 से बात करते हुए बताया कि मैंने अपना अपना वजन कम करने के साथ-साथ यह भी प्रण लिया है कि अब मैं ऐसी महिलाओं और लोगों को इस ट्रिक को बताऊंगी, जो अपने बढ़ते वजन से परेशान है. गजाला ने Fit & Young टीम बनाई है और अब वे भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी ऑनलाइन माध्यम से लोगों का वजन कम करने और उनके शरीर को स्वस्थ बनाने का काम कर रही हैं.

गजाला बताती हैं कि वे वजन कम करने के साथ-साथ शरीर कमजोर लोगों के लिए सही न्यूट्रिशन भी उपलब्ध कराती हैं और ऑनलाइन ट्रिक्स के माध्यम से लोगों को स्वस्थ रखने में मदद करती हैं. उन्होंने अब तक 50,000 से अधिक लोगों को ट्रेनिंग दी है और लगातार लोगों की जिंदगी बदलने का काम कर रही हैं.

Rahul Goel

मैं राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहा हूं. मुझे हिंदी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. मैंने प्रिंट में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीड…और पढ़ें

मैं राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहा हूं. मुझे हिंदी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. मैंने प्रिंट में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीड… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

103 से 67 किलो…सहारनपुर की गजाला ने घटाया 36KG वजन, जानें कहानी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *