10Cr की कारें, 3 करोड़ फ्रीज और जुए का कनेक्शन, जानें कैसे बेनकाब हुआ YouTuber अनुराग द्विवेदी का ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क

0
10Cr की कारें, 3 करोड़ फ्रीज और जुए का कनेक्शन, जानें कैसे बेनकाब हुआ YouTuber अनुराग द्विवेदी का ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क


Anurag Dwivedi ED Raid News: अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए के मामले में उन्नाव जिले के सोशल मीडिया स्टार और मशहूर यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी (25) प्रवर्तन निदेशालय (ED) के रडार पर है. ईडी ने अनुराग द्विवेदी के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने उनके 10 परिसरों में तलाशी ली और लैंबॉर्गिनी, BMW, मर्सिडीज, फॉर्च्यूनर और थार जब्त की है. इन लग्जरी कारों की कीमत 10 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है.

ईडी ने अनुराग द्विदेदी की करोड़ों की संपत्ति और नकदी जब्त की. जांच में पता चला कि अनुराग ने हवाला चैनलों के जरिए दुबई में रियल एस्टेट में निवेश भी किया. प्रवर्तन निदेशालय कोलकाता जोन द्वारा बताया गया कि लखनऊ, उन्नाव और दिल्ली में यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी से जुड़े 10 परिसरों पर तलाशी ली. तलाशी के दौरान…

4 लग्जरी कारें जब्त: लेम्बोर्गिनी उरुस, BMW, मर्सिडीज, फॉर्च्यूनर और थार. इन गाड़ियों की कीमत 10 करोड़ से ज्यादा है.
नकद राशि और दस्तावेज: लगभग 20 लाख रुपए नकद और अहम डिजिटल दस्तावेज जब्त. जब्त दस्तावेजों से हवाला चैनलों के माध्यम से दुबई में अनुराग द्विवेदी द्वारा किए गए रियल एस्टेट निवेश का ब्योरा पता चला है.
संपत्ति फ्रीज: अनुराग की 3 करोड़ रुपए की चल और अचल संपत्ति पीएमएलए 2002 के तहत फ्रीज. इसमें बीमा पॉलिसियों, एफडी बैलेंस, बैंक खातें शामिल है.

बैंक खाते भी हुए सीज
ईडी ने अनुराग द्विवेदी ही नहीं, बल्कि उनके परिवार वालों के सभी बैंक खाते सीज कर दिए हैं. इन खातों से अब कोई लेन-देन नहीं कर पाएगा. वहीं, ईडी इन कातों से हुई लेन-देन की जानकारी भी निकाल रही है. दरअसल, ईडी यह पता लगान चाहती है कि कुछ ही सालों से फर्श से अर्श तक पहुंचने वाले अनुराग द्विवेदी ने कैसे यह संपत्ति अर्जित की है और इसका आधार क्या है?

बंगाल पुलिस की FIR…ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क का खुलासा
यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी पर यह कार्रवाई ED ने पश्चिम बंगाल पुलिस की FIR के आधार पर की. दरअसल, एफआईआर में कुछ लोगों के खिलाफ गैर-कानूनी ऑनलाइन बेटिंग चलाने का आरोप था. जांच में पता चला कि सोनू कुमार ठाकुर और विशाल भारद्वाज नाम के आरोपी सिलीगुड़ी से एक ऑनलाइन बेटिंग पैनल चला रहे थे. वे ऑनलाइन बेटिंग और जुए की एक्टिविटीज के लिए म्यूल बैंक अकाउंट, टेलीग्राम चैनल और दूसरे डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे थे.

दुबई में रियल एस्टेट निवेश का खुलासा
ED की जांच में यह बात सामने आई कि अनुराग द्विवेदी, जो एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और YouTuber है, ने गैर-कानूनी ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म को बढ़ावा दिया, बल्कि एक्टिव और अहम भूमिका निभाई. जांच में यह भी पता चला है कि अनुराग द्विवेदी ने हवाला चैनलों और म्यूल अकाउंट के जरिए गैर-कानूनी ऑनलाइन बेटिंग से हुई कमाई का इस्तेमाल दुबई में रियल एस्टेट में निवेश करने के लिए किया.

अनुराग द्विवेदी ने दुबई में खरीदी प्रॉपर्टीज
जांच में यह भी पता चला कि अनुराग द्विवेदी ने गैर-कानूनी बेटिंग वेबसाइट्स के प्रमोशन और सुविधा से मिले POC का इस्तेमाल करके भारत के बाहर, खासकर दुबई में अचल प्रॉपर्टीज़ खरीदी हैं. इसी मामले में ED ने अब तक 3 लोगों को गिरफ्तार किया हैं. साथ ही, इस मामले में पहले 23.7 करोड़ रुपए की संपत्ति फ्रीज/अटैच की जा चुकी है. इसी वजह से अनुराग द्विवेदी भारत छोड़कर दुबई में रह रहे हैं. उन्हें अब तक कई समन भेजे जा चुके हैं, लेकिन वे ED के सामने पेश नहीं हुए हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों