11 हवाई जहाज गिरे थे.. ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अखिलेश यादव के दावे से गरमाई राजनीति, तो वहीं विपक्ष ने बताया सेना का अपमान
Last Updated:
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के किसी भी फाइटर जेट को नुकसान नहीं पहुंचा था. रक्षा से जुड़े जानकारों का कहना है कि भारतीय वायुसेना ने अभियान के दौरान पूरी तैयारी के साथ कार्रवाई की थी.
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव.
फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर विवादित बयान दिया है. दरअसल, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने दावा किया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 11 हवाई जहाज गिर गए थे. उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.
विरोधी दलों ने जताई आपत्ति
वहीं अखिलेश यादव के इस बयान को लेकर विरोधी दलों ने भी आपत्ति जताई है. उनका कहना है कि इस तरह के बयान भारतीय सेनाओं के शौर्य और पराक्रम पर सवाल खड़े करते हैं. इसके अलावा, अखिलेश के इस बयान को लेकर कई नेताओं ने गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी करार दिया है.
दूसरी ओर, आधिकारिक सूत्रों के अनुसार ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के किसी भी फाइटर जेट को नुकसान नहीं पहुंचा था. रक्षा से जुड़े जानकारों का कहना है कि भारतीय वायुसेना ने अभियान के दौरान पूरी तैयारी के साथ कार्रवाई की थी.
सेना के मनोबल से जुड़े विषयों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए
फिलहाल, सियासी गलियारों में यह मुद्दा अब तूल पकड़ता नजर जा रहा है. भाजपा नेताओं ने कहा कि सेना के मनोबल से जुड़े विषयों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. वहीं समाजवादी पार्टी के कुछ नेताओं ने कहा कि अखिलेश यादव ने अपने राजनीतिक संदर्भ में बयान दिया है और उसे तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है.
सोशल मीडिया पर भी छिड़ी बहस
वहीं फतेहपुर में अखिलेश के दिए गए इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई है. एक ओर जहां उनके समर्थक उनके बयान का बचाव कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर आलोचक इसे सेना के सम्मान से जोड़कर देख रहे हैं. फिलहाल, इस मामले ने प्रदेश की राजनीति में नई बहस को जन्म दे दिया है और अब देखना ये है कि अखिलेश अपने इस बयान को लेकर आगे क्या बोलते हैं या फिर क्या सफाई देते हैं.
About the Author

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें