11 दिन, 1 यात्रा और तिरुपति से कन्याकुमारी तक… IRCTC की ट्रेन में पूरा होगा धार्मिक टूर, गोरखपुर से शुरू होगा आस्था का सफर

0
11 दिन, 1 यात्रा और तिरुपति से कन्याकुमारी तक… IRCTC की ट्रेन में पूरा होगा धार्मिक टूर, गोरखपुर से शुरू होगा आस्था का सफर


गोरखपुर: दक्षिण भारत के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन की इच्छा रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (IRCTC) गोरखपुर स्टेशन से एक विशेष पर्यटन ट्रेन ‘भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन’ चलाने जा रहा है. यह ट्रेन 3 जनवरी को गोरखपुर से रवाना होकर 14 जनवरी को वापस लौटेगी. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस यात्रा की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है.

दक्षिण के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन एक ही यात्रा में
IRCTC के अनुसार, इस पैकेज में श्रद्धालु तिरुपति बालाजी मंदिर, रामेश्वरम, कन्याकुमारी, मीनाक्षी मंदिर (मदुरै) और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग जैसे दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकेंगे. यह यात्रा 11 दिनों तक चलेगी, जिसमें दक्षिण भारत की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक झलक देखने को मिलेगी.

तीन श्रेणियों में सीटें और शानदार सुविधाएं
ट्रेन में कुल 767 यात्रियों के लिए सीटें उपलब्ध हैं:
वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (3AC): 49 सीटें
स्लीपर श्रेणी: 648 सीटें

यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में एसी व्यवस्था, स्वच्छ शौचालय, सुरक्षा कर्मी, धार्मिक गाइड और यात्रियों की सहायता के लिए अन्य आधुनिक सुविधाएं होंगी.

यात्रा पैकेज की कीमतें और श्रेणियां
IRCTC के वरिष्ठ प्रबंधक (टूर पैकेज) पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यह यात्रा तीन श्रेणियों में उपलब्ध होगी.
इकोनॉमी श्रेणी (स्लीपर क्लास): प्रति व्यक्ति ₹24,790 और बच्चों (5–11 वर्ष) के लिए ₹23,400
स्टैंडर्ड श्रेणी (3AC क्लास): प्रति व्यक्ति ₹42,530 और बच्चों के लिए ₹40,900
कंफर्ट श्रेणी (2AC क्लास): प्रति व्यक्ति ₹56,710 और बच्चों के लिए ₹54,750

भोजन, ठहराव और बीमा की सुविधा भी शामिल
पैकेज में यात्रा के दौरान दो समय का शुद्ध शाकाहारी भोजन, ठहरने की सुविधा, स्थानीय भ्रमण के लिए बस व्यवस्था (एसी/नॉन-एसी) और यात्रा बीमा शामिल है. यह पहल न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगी, बल्कि गोरखपुर के श्रद्धालुओं को दक्षिण भारत की आस्था और संस्कृति से जोड़ने का एक शानदार अवसर भी प्रदान करेगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *