13 महिलाओं ने मिलकर मात्र 10 हजार में शुरू किया यह काम, बदल गई जिंदगी! दिवाली पर काट रही हैं चांदी

0
13 महिलाओं ने मिलकर मात्र 10 हजार में शुरू किया यह काम, बदल गई जिंदगी! दिवाली पर काट रही हैं चांदी


Last Updated:

Success Story: मेरा शिव स्वयं सहायता समूह की 13 महिलाएं दिवाली को लेकर मोमबत्ती का बिजनेस शुरू किया. आज वह मुरादाबाद में इसका स्टॉल लगाकर जमकर कमाई कर रही हैं. इससे प्रति महिला 7 से 8000 रुपए मुनाफा कमा रही हैं और आत्मनिर्भर बन रही हैं.

यह दीपावली महिलाओं के लिए खुशियां लेकर आई है. कई ऐसी महिलाएं हैं, जिन्होंने समूह बनाकर तरह-तरह की मोमबत्ती बनाने का बिजनेस शुरू किया है. जिसमें उन्हें अच्छा मुनाफा हो रहा है. ऐसी कई महिलाओं का स्टॉल मुरादाबाद में लगा हुआ है. महिलाएं काफी खुश हैं और इस काम में उन्हें बहुत अच्छी आमदनी हो रही है. वह दीपावली से संबंधित सामन तैयार कर रही हैं, जो उनके लिए मुनाफे का अच्छा साधन बना हुआ है. उसके बाद वह नए प्रोजेक्ट पर काम करेंगी.

13 महिलाओं का है समूह

समूह की अध्यक्ष कमलेश ने बताया कि मेरा शिव स्वयं सहायता समूह के नाम से समूह चल रहा है. यह समूह रामपुर में चल रहा है. मुरादाबाद में भी हमने अपना स्टॉल लगाया है. इस समूह में 13 महिलाएं जुड़ी हुई है और पूरा समूह इन दिनों मोमबत्ती बनाने का काम कर रही हैं. इस काम में हमें अच्छा मुनाफा हो रहा है. यह काम हमने 10 हजार रुपए से शुरू किया है. उन्होंने कहा कि 50 रुपए के दो पैकेट मोमबत्ती के हिसाब से हम सेल कर रहे हैं, जिसमें 24 तरह के  मोमबत्ती शामिल हैं और यह मोमबत्ती अलग-अलग वैरायटी और अलग-अलग तरीके से तैयार कर रहे हैं. अलग-अलग वैरायटी का अलग-अलग रेट निर्धारित किया गया है.

हो रहा अच्छा मुनाफा

जिसको लेकर हमें बहुत अच्छा मुनाफा हो रहा है और इस काम में प्रति एक महिला को 7 से 8000 रुपए प्रति महिला के हिसाब से मुनाफा हो रहा है. जिसमें हम काफी खुश हैं और अब दीपावली तक हम यही काम करेंगे. उसके बाद कोई नया स्टार्टअप इसी के माध्यम से हम शुरू कर देंगे. जिससे इसी तरह से लगातार मुनाफा कमाते रहे और आत्मनिर्भर बन अन्य महिलाओं को भी इस मुहिम में जोड़कर आत्मनिर्भर बना सकें.

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों में रिपोर्टिंग से ल…और पढ़ें

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों में रिपोर्टिंग से ल… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

13 महिलाओं ने मिलकर मात्र 10 हजार में शुरू किया यह काम, बदल गई जिंदगी!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *