15,726 एनकाउंटर, 256 मारे गए, 31960 गिरफ्तार… बाबा की सरकार में बदमाशों की मुठभेड़ की कहानी

0
15,726 एनकाउंटर, 256 मारे गए, 31960 गिरफ्तार… बाबा की सरकार में बदमाशों की मुठभेड़ की कहानी


Last Updated:

UP Encounter News: मिशन शक्ति 5.0 के तहत पिछले बीस दिनों में अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए एक दर्जन से अधिक एनकाउंटर की कार्रवाई हुई. इसमें अपराधियों को ढेर करने में मेरठ जोन पहले स्थान पर. वहीं एनकाउंटर की कार्रवाई करने में वाराणसी जो दूसरे नंबर पर है और तीसरे नंबर पर आगरा जोन है.

ख़बरें फटाफट

यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर.

लखनऊः उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पिछले 8 सालों से देखने को मिल रही है. यही वजह है कि ऑपरेशन लंगड़ा अभियान के साथ-साथ मिशन शक्ति भी प्रदेश में जोर-शोर से चल रही है. इस बीच एक बार फिर आंकड़ा पेश किया गया है एनकाउंटर्स को लेकर. प्राप्त जानकारी के मुताबिक योगी सरकार की पुलिस ने 8 सालों मे 256 दुर्दांत अपराधियों को ढेर किया है. एनकाउंटर्स के मामले में मेरठ जोन अव्वल है. CM योगी के मिशन शक्ति 5.0 के तहत एक बार फिर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तेज की गई है.

मेरठ जोन में सबसे अधिक एनकाउंटर 
मिशन शक्ति 5.0 के तहत पिछले बीस दिनों में अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए एक दर्जन से अधिक एनकाउंटर की कार्रवाई हुई. इसमें अपराधियों को ढेर करने में मेरठ जोन पहले स्थान पर. वहीं एनकाउंटर की कार्रवाई करने में वाराणसी जो दूसरे नंबर पर है और तीसरे नंबर पर आगरा जोन है. योगी सरकार ने जीरो टॉलरेंस नीति के तहत प्रदेश में पिछले साढ़े आठ वर्षों में अपराध और अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड कार्रवाई करते हुए एनकाउंटर में 256 दुर्दांत अपरधियों को मुठभेड़ में ढेर कर यमलोक पहुंचाया है. इस दौरान पुलिस ने कुल 15,726 मुठभेड़ की कार्रवाइयां कीं, जिनमें 31,960 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. एनकाउंटर की कार्रवाई में 10,324 अपराधी घायल हुए.

18 पुलिसकर्मी अब तक शहीद
वहीं अपराधियों से लोहा लेते हुए 18 पुलिसकर्मी शहीद हो गये. जबकि 1,754 पुलिसकर्मी घायल हुए. प्रदेश में सबसे अधिक मुठभेड़ मेरठ ज़ोन में दर्ज की गईं, जहां पुलिस ने 4,453 कार्रवाई की. इस कार्रवाई में 8,312 अपराधी दबोचे गये. जबकि 3,131 अपराधी घायल हुए. वहीं, 85 कुख्यात अपराधियों को मौके पर ही मार गिराया गया. इस दौरान 461 पुलिसकर्मी घायल हुए. जबकि अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए दो पुलिसकर्मी शहीद हो गये.

वाराणसी जोन एनकाउंटर मामले में दूसरे नंबर पर
एनकाउंटर कार्रवाई में पूरे प्रदेश में मेरठ जोन पहले स्थान पर रहा है. इसी तरह, वाराणसी ज़ोन में 1,108 मुठभेड़ हुईं, जिनमें 2,128 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. जबकि 27 अपराधियों को मुठभेड़ में ढेर किया गया. इस दौरान 688 अपराधी और 99 पुलिसकर्मी घायल हुए. पूरे प्रदेश में वाराणसी जोन एनकाउंटर कार्रवाई में दूसरे स्थान पर है. वहीं, एनकाउंटर कार्रवाई में पूरे प्रदेश में आगरा जोन तीसरे स्थान पर है. यहां 2,374 एनकाउंटर की कार्रवाई की गईं, जिनमें 5,631 अपराधियों को दबोचा गया. इस दौरान 816 अपराधी घायल हुए जबकि 22 अपराधी मार गिराए गए. मुठभेड़ के दौरान 59 पुलिसकर्मी घायल हुए.

authorimg

Prashant Rai

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

15,726 एनकाउंटर, 256 मारे गए… बाबा की सरकार में बदमाशों की मुठभेड़ की कहानी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *