16 मार्च को रहेगा धनिष्ठा नक्षत्र का प्रभाव, आज जन्मे बच्चे होंगे बेहद खास, जानिए कैसा रहे

0
16 मार्च को रहेगा धनिष्ठा नक्षत्र का प्रभाव, आज जन्मे बच्चे होंगे बेहद खास, जानिए कैसा रहे


Last Updated:

16 March 2026 Born Baby Horoscope: अयोध्या के आचार्य सीताराम दास के अनुसार 16 मार्च 2026 को श्रवण के बाद धनिष्ठा नक्षत्र प्रभावी रहेगा और चंद्रमा मकर राशि में स्थित रहेगा. सुबह 5:56 बजे के बाद जन्म लेने वाले बच्चों पर धनिष्ठा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. इस नक्षत्र में जन्मे बच्चे साहसी, ऊर्जावान और नेतृत्व क्षमता वाले माने जाते हैं. मकर राशि के कारण स्वभाव गंभीर और जिम्मेदार हो सकता है. नामकरण के लिए ‘गा’, ‘गी’, ‘गु’, ‘गे’ अक्षर शुभ माने गए हैं. कुछ विशेष समय जन्म के लिए भी शुभ बताए गए हैं.

अयोध्या: सनातन परंपरा में ग्रह नक्षत्र की स्थिति का विशेष प्रभाव होता है प्रतिदिन ग्रह नक्षत्र और राशि में परिवर्तन होता रहता है, जिसका प्रभाव भी व्यक्ति के जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक तौर पर रहता है. ऐसी स्थिति में आज 16 मार्च है और आज के दिन ग्रह नक्षत्र की कैसी स्थिति रहेगी. आज के दिन जन्म लेने वाले बच्चों पर क्या प्रभाव पड़ेगा. किस नक्षत्र में नामकरण करना शुभ माना जाएगा, तो चलिए इस रिपोर्ट में विस्तार से जानते हैं.

धनिष्ठा नक्षत्र का रहेगा प्रभाव
अयोध्या के आचार्य सीताराम दास ने बताया कि 16 मार्च 2026 सोमवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष माना जा रहा है. क्योंकि इस दिन श्रवण नक्षत्र के बाद धनिष्ठा नक्षत्र प्रभावी रहेगा और चंद्रमा मकर राशि में स्थित रहेगा. उत्तर भारत के पंचांग के अनुसार सुबह लगभग 5:56 बजे के बाद धनिष्ठा नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा, इसलिए इसके बाद जन्म लेने वाले बच्चों पर धनिष्ठा नक्षत्र का प्रभाव प्रमुख रहेगा. धनिष्ठा नक्षत्र मंगल ग्रह से प्रभावित माना जाता है. इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले बच्चे सामान्यतः साहसी, ऊर्जावान, अनुशासित और लक्ष्य के प्रति समर्पित होते हैं. इनमें नेतृत्व क्षमता स्वाभाविक रूप से देखने को मिलती है. ऐसे बच्चे बड़े होकर अपने निर्णय स्वयं लेने वाले, आत्मविश्वासी और समाज में पहचान बनाने वाले हो सकते हैं. धनिष्ठा नक्षत्र संगीत, लय, कला और संगठन क्षमता से भी जुड़ा माना जाता है, इसलिए ऐसे बच्चों में रचनात्मकता और व्यवहारिक बुद्धिमत्ता दोनों का सुंदर संतुलन दिखाई देता है.

गंभीर स्वभाव के होंगे बच्चे
मकर राशि में चंद्रमा होने के कारण इन बच्चों का स्वभाव गंभीर, जिम्मेदार और व्यावहारिक हो सकता है. ये कम उम्र से ही अपने कार्यों को लेकर सजग रहते हैं और धीरे-धीरे स्थिर सफलता प्राप्त करने वाले माने जाते हैं. परिवार और परंपराओं के प्रति सम्मान भी इनके व्यक्तित्व की विशेषता बन सकती है. शाम लगभग 4:34 बजे तक चंद्रमा मकर राशि में रहेगा, उसके बाद कुंभ राशि का प्रभाव शुरू होगा.

इन अक्षरों से नामकरण होगा शुभ
नामकरण की दृष्टि से धनिष्ठा नक्षत्र के लिए ‘गा’, ‘गी’, ‘गु’, ‘गे’ अक्षर अत्यंत शुभ माने जाते हैं. इन अक्षरों से शुरू होने वाले नाम बच्चे के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शुभता लाने वाले माने जाते हैं.

शुभ मुहूर्त
यदि शुभ समय की बात करें तो 16 मार्च 2026 को सुबह 6:38 बजे से 7:05 बजे तक, दोपहर 12:07 बजे से 1:34 बजे तक, तथा शाम 4:50 बजे से 6:32 बजे तक जन्म का समय विशेष शुभ माना जा सकता है. इसी दिन अभिजीत मुहूर्त भी दोपहर के समय शुभ फलदायी माना गया है.

About the Author

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *