17 मार्च को रहेगा शतभिषा नक्षत्र का प्रभाव, आज जन्म लेने वाले बच्चे होंगे बेहद होशियार, जा
Last Updated:
17 March 2026 Born Baby Horoscope : 17 मार्च 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास माना जा रहा है. अयोध्या के आचार्य सीताराम दास के अनुसार इस दिन जन्म लेने वाले बच्चों पर शतभिषा नक्षत्र और कुंभ राशि का प्रभाव रहेगा. चंद्रमा भी कुंभ राशि में रहेगा, जिससे बच्चों का मानसिक और बौद्धिक पक्ष मजबूत माना जाता है. ऐसे बच्चे गंभीर स्वभाव के साथ निर्णय लेने में सक्षम होते हैं. नामकरण के लिए ‘गु’, ‘गे’, ‘गो’ और ‘सा’ अक्षर शुभ माने गए हैं. कुछ विशेष समय भी शुभ मुहूर्त के रूप में बताए गए हैं.
अयोध्या: सनातन धर्म में ग्रह नक्षत्र की स्थिति का विशेष प्रभाव रहता है. इसी के आधार पर ज्योतिषी व्यक्ति के भविष्य और कुंडली का आकलन करते हैं. ज्योतिष शास्त्र का व्यक्ति के जीवन पर जन्म से लेकर मृत्यु तक के घटनाक्रम में प्रभाव होता है.प्रतिदिन ग्रह गोचर की स्थिति में परिवर्तन होता है. जिसका शुभ और अशुभ प्रभाव भी व्यक्ति के जीवन पर रहता है. आज 17 मार्च दिन मंगलवार है. आज के दिन ग्रह नक्षत्र की स्थिति कैसी रहेगी. जन्म के समय बच्चों पर क्या प्रभाव पड़ेगा. किस अक्षर से नामकरण करना शुभ होगा. तो चलिए विस्तार से इस रिपोर्ट में जानते हैं.
दरअसल अयोध्या के आचार्य सीताराम दास ने बताया कि 17 मार्च 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि इस दिन जन्म लेने वाले बच्चों पर शतभिषा नक्षत्र और कुंभ राशि का विशेष प्रभाव रहेगा. इस दिन चंद्रमा भी कुंभ राशि में स्थित रहेगा, जिससे जन्म लेने वाले बच्चों का मानसिक और बौद्धिक पक्ष मजबूत माना जाता है. शतभिषा नक्षत्र का स्वामी राहु माना जाता है, इसलिए इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले बच्चों में गहरी सोच, नई चीजें समझने की क्षमता और परिस्थितियों का अलग दृष्टिकोण से विश्लेषण करने की योग्यता देखने को मिल सकती है. ऐसे बच्चे सामान्यतः गंभीर स्वभाव के होते हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर बेहद प्रभावशाली निर्णय लेने में सक्षम माने जाते हैं. उनमें आत्मविश्वास प्रबल होता है और वे जीवन में अपने लक्ष्य को लेकर स्पष्ट सोच रखते हैं.
शतभिषा नक्षत्र में जन्म लेने वाले बच्चों का व्यक्तित्व अक्सर आकर्षक और प्रभावशाली माना जाता है. ये बच्चे नई तकनीक, विज्ञान, अनुसंधान, प्रशासन, शिक्षा और रचनात्मक क्षेत्रों में आगे बढ़ सकते हैं. कई बार ये अपने विचारों में स्वतंत्र होते हैं और भीड़ से अलग चलना पसंद करते हैं. परिवार और समाज में भी इनकी अलग पहचान बनने की संभावना रहती है.
नामकरण की दृष्टि से भी यह दिन विशेष माना गया है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 17 मार्च 2026 को जन्म लेने वाले बच्चों के लिए ‘गु’, ‘गे’, ‘गो’ और ‘सा’ अक्षर अत्यंत शुभ माने गए हैं. इन अक्षरों से शुरू होने वाले नाम बच्चे के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शुभता बढ़ाने वाले माने जाते हैं. माता-पिता नाम चयन करते समय इन अक्षरों को प्राथमिकता दे सकते हैं.
यदि शुभ समय की बात करें तो इस दिन कुछ विशेष मुहूर्त भी बताए गए हैं. सुबह 6:38 बजे से 7:05 बजे तक, दोपहर 12:07 बजे से 1:34 बजे तक, और शाम 4:50 बजे से 6:32 बजे तक का समय विशेष शुभ माना गया है. इन समयों में जन्म लेने वाले बच्चों पर ग्रहों का प्रभाव अधिक अनुकूल माना जाता है.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें