18 साल की उम्र में करना चाहते हैं बिजनेस? विभाग दे रहा 3.5 लाख तक की सब्सिडी

0
18 साल की उम्र में करना चाहते हैं बिजनेस? विभाग दे रहा 3.5 लाख तक की सब्सिडी


सुल्तानपुर: अगर आपकी उम्र 18 साल हो चुकी है और आपका यह सपना है कि आप खुद का व्यापार करें, तो आज हम आपको बताने वाले हैं एक ऐसी योजना के बारे में, जहां आपको तीन लाख 50 हजार रुपए तक की सब्सिडी मिलेगी. हम बात कर रहे हैं पीएफ एम ई योजना के बारे में, जो उद्यान विभाग की ओर से संचालित है. यह योजना असंगठित क्षेत्र के लोगों को व्यापार करने के लिए प्रेरित करती है. इस योजना में कौन-कौन से लोग भाग ले सकते हैं और इस योजना का क्या लाभ मिल सकता है, आइए हम आपको डिटेल में बताते हैं.

यह है पात्रता
जिला उद्यान अधिकारी रणविजय सिंह लोकल 18 से बताते हैं कि पीएमएफई की योजना के तहत खाद्य प्रसंस्करण उद्योग विभाग की ओर से फूड प्रॉसेसिंग यूनिट्स, लघु उद्यम, एफपीओ, एसएचजी और उत्पादक सहकारी समितियां आवेदन के लिए पात्र हैं और आवेदक का भारतीय निवासी होना जरूरी है, जिसकी उम्र 18 वर्ष पूरी हो चुकी हो और वह कम से कम 8वीं पास हो. यह एक ऐसी योजना है, जिसके माध्यम से युवा आत्मनिर्भर बन सकते हैं और खुद का व्यापार शुरू कर सकते हैं.

मिलेगा इतना लोन 
जिला उद्यान अधिकारी रणविजय सिंह ने आगे बताया कि फूड सेक्टर और घरेलू उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा इस योजना की शुरुआत की गई है जो इस क्षेत्र की कंपनियों को बिजनेस बढ़ाने के लिए सरकार वित्तीय मदद करती है. इसके लिए पीएमएफएमई योजना चलाई जा रही है, जिसमें आवेदक को सरकार की ओर से 10 लाख रुपये तक लोन मिलता है, जिस पर केंद्र सरकार 35% तक की सब्सिडी भी दे रही है.

यह है उद्देश्य 
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों का औपचारिकीकरण योजना, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की एक सरकारी योजना है, जिसका मकसद, सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों को वित्तीय, तकनीकी, और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है. साथ ही इसका मकसद असंगठित सूक्ष्म खाद्य उद्यमों को संगठित ढांचे में भी लाना है. आपको बता दें कि यह योजना, भारत के आत्मनिर्भर भारत अभियान का हिस्सा है.

ऐसे करें संपर्क 
अगर आप भी इस योजना के तहत बांस से संबंधित उद्योग लगाना चाहते हैं और इस योजना का लाभ लेकर सब्सिडी युक्त ऋण प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको सुल्तानपुर में जिला पंचायत स्थित जिला उद्यान कार्यालय में संपर्क करना होगा, जहां आपको सारी विस्तृत जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी. यहां पर एक काउंटर बनाया गया है, जहां पर आपको इस योजना से संबंधित सारी जानकारी उपलब्ध हो जाएगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *