2 लाख की लागत में 10 लाख मुनाफा, इस खेती से छप्परफाड़ कमाई कर रहा किसान

0
2 लाख की लागत में 10 लाख मुनाफा, इस खेती से छप्परफाड़ कमाई कर रहा किसान


Last Updated:

Gonda Banana Farming: यूपी के गोंडा में एक किसान केला की खेती कर छप्परफाड़ कमाई कर रहा है. किसान ने बताया कि केला का फसल 14 से 15 महीने में तैयार होती है. जहां ढाई एकड़ में केले की खेती से लगभग 8 से 10 लाख रुपए…और पढ़ें

X

केले की खेती.

हाइलाइट्स

  • गोंडा के किसान आसाराम सिंह केले की खेती से लाखों कमा रहे हैं.
  • 2.5 एकड़ में केले की खेती से 8-10 लाख का टर्नओवर हो रहा है.
  • केला की फसल 14-15 महीने में तैयार होती है.

गोंडा: यूपी के गोंडा जिले का एक किसान पारंपरिक खेती छोड़कर केले की खेती कर रहा है. इस खेती से किसान सालाना लाखों रुपए का टर्नओवर कर रहा है. किसान ने बताया कि विगत 4 साल से वह केले की खेती कर रहा है. पहले उन्होंने छोटे स्तर पर केले की खेती की शुरुआत की थी. इस टाइम वह लगभग 2 एकड़ में केले की खेती कर रहा है. इस खेती से किसान छप्परफाड़ कमाई कर रहा है.

दिल्ली में मिला आईडिया

गोंडा जनपद के विकासखंड वजीरगंज के ग्राम सभा चांदपुर के किसान आसाराम सिंह ने बताया कि इसकी खेती करने का आईडिया दिल्ली से मिला. किसान ने बताया कि वह हाई स्कूल तक की पढ़ाई किया है. उसके बाद घर की आर्थिक स्थिति सही न होने के कारण उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी. इसके बाद वह दिल्ली में जॉब करने लगा. लॉकडाउन के बाद दिल्ली छोड़कर वह अपने घर चले आए. उसके बाद गांव में ही पपीते की खेती की शुरुआत की, लेकिन पपीते का मार्केट अच्छा न होने के कारण उन्होंने पपीते की खेती को छोड़कर केले की खेती करने लगा.

4 साल से कर रहा है केला की खेती

किसान आसाराम सिंह ने बताया कि वह बीते 4 साल से लगातार केला की खेती कर रहा है. जहां वह
केला की G-9 वैरायटी केला की खेती कर रहा है. यह खेती गोंडा के वातावरण में इस वैरायटी के किले का अच्छा पैदावार है. सभी किसान भाइयों को G-9 वैरायटी केला की खेती करनी चाहिए. किसान ने बताया कि 24 जून से 10 जुलाई तक किसान भाइयों को केले का पौधा लगाना चाहिए.

किसान ने बताया कि केला की खेती लगभग 14 से 15 महीने में तैयार होती है. वह दो से ढाई एकड़ में खेती कर रहा है. जहां 2 से ढाई एकड़ में लगभग 2 से ढाई लाख रुपए की लागत आती है. जहां ढाई एकड़ में केले की खेती से लगभग 8 से 10 लाख रुपए का टर्नओवर हो रहा है. इससे वह अपने परिवार का आसानी से पालन पोषण कर रहा है.

homeagriculture

2 लाख की लागत में 10 लाख मुनाफा, इस खेती से छप्परफाड़ कमाई कर रहा किसान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों