2000 युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 5 लाख तक लोन लेकर शुरू करें अपना कारोबार, ऐसे करें आवेदन
Last Updated:
रामपुर में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत अब जिले के करीब 2000 युवाओं को खुद का रोजगार शुरू करने का मौका मिलने जा रहा है. यह योजना खास तौर पर उन युवाओं के लिए है, जो नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं या खुद का कुछ शुरू करना चाहते हैं लेकिन पैसे और सही मार्गदर्शन की कमी के कारण पीछे रह जाते हैं.
रामपुर: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत अब जिले के करीब 2000 युवाओं को खुद का रोजगार शुरू करने का मौका मिलने जा रहा है. यह योजना खास तौर पर उन युवाओं के लिए है. जो नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं या खुद का कुछ शुरू करना चाहते हैं लेकिन पैसे और सही मार्गदर्शन की कमी के कारण पीछे रह जाते हैं. उपयुक्त उद्योग अनुराग यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए शासन की तरफ से रामपुर को 2000 युवाओं को इस योजना से जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है. इस योजना का उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करना है.
इतनी उम्र के लोग कर सकते हैं आवेदन
इस योजना के तहत युवा अपना छोटा उद्योग, दुकान, या कोई सर्विस से जुड़ा काम शुरू कर सकते हैं सरकार इसमें सिर्फ पैसे ही नहीं बल्कि पूरा मार्गदर्शन भी देती है ताकि युवा सही तरीके से अपना काम शुरू कर सकें और आगे बढ़ सकें इससे ना सिर्फ एक व्यक्ति को फायदा होगा बल्कि आसपास के लोगों को भी रोजगार मिलने के मौके बनेंगे. अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो कुछ जरूरी शर्तें भी हैं. इसमें आवेदन करने वाले की न्यूनतम पढ़ाई 8वीं पास होनी चाहिए और उम्र 21 से 40 साल के बीच होनी जरूरी है यानी ज्यादा पढ़ाई न होने के बावजूद भी युवा इस योजना का फायदा उठा सकते हैं.
5 लाख तक मिलेगा लोन
इस योजना के तहत युवाओं को अपना काम शुरू करने के लिए करीब 5 लाख रुपये तक का लोन मिलता है. खास बात यह है कि इसमें सरकार की तरफ से सब्सिडी भी दी जाती है. जिससे युवाओं पर लोन का बोझ कम हो जाता है कई मामलों में ब्याज पर भी राहत मिलती है या शुरुआती समय में छूट दी जाती है. आवेदन करने के बाद चयनित युवाओं का प्रोजेक्ट तैयार कराया जाता है और बैंक के माध्यम से लोन पास होता है इसके अलावा उन्हें ट्रेनिंग, सलाह और जरूरी सुविधाएं भी मिलेंगी ताकि उनका काम अच्छे से चल सके कई बार ऐसा होता है कि लोग काम शुरू तो कर लेते हैं लेकिन सही जानकारी के अभाव में आगे नहीं बढ़ पाते इस योजना में उस समस्या का भी ध्यान रखा गया है.
सरकार चला रही विशेष अभियान
जिला प्रशासन और उद्योग विभाग इस योजना को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चला रहे हैं. गांव-गांव और शहर में लोगों को इसके बारे में बताया जा रहा है ताकि कोई भी योग्य युवा इस मौके से वंचित न रह जाए. अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए ऑनलाइन सुविधा भी दी गई है. आप घर बैठे ही msme.up.gov.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा अगर किसी को ऑनलाइन करने में दिक्कत आती है तो वह अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र या लोकवाणी केंद्र पर जाकर भी आवेदन करवा सकता है.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें