2026 में बढ़ेंगे साइबर अपराध, धर्म और अध्यात्म का भी होगा विस्तार..यहां जानिए ज्योतिष की बड़ी भविष्यवाणी

0
2026 में बढ़ेंगे साइबर अपराध, धर्म और अध्यात्म का भी होगा विस्तार..यहां जानिए ज्योतिष की बड़ी भविष्यवाणी


अयोध्या: अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार साल 2026 की शुरुआत होने वाली है. हर किसी को नए साल का इंतजार रहता है, क्योंकि आने वाला साल हर किसी के जीवन में कई तरह के बदलाव लेकर आता है. ऐसी स्थिति में ज्योतिष गणना के अनुसार आने वाला साल 2026 कैसा रहेगा किस क्षेत्र में वृद्धि होगी, देश दुनिया में कैसी हलचल होगी, ग्रहों की क्या चाल दशा रहेगी इन तमाम बिंदुओं पर अयोध्या की ज्योतिष ने साल 2026 को लेकर बड़ी जानकारी साझा की है, तो आईए जानते हैं.

क्या है भविष्यवाणी

अयोध्या के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम ने वर्ष 2026 को लेकर महत्वपूर्ण भविष्यवाणी की है. उन्होंने बताया कि जहां एक ओर अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार नया साल 2026 आरंभ होने जा रहा है. वहीं दूसरी ओर भारतीय पंचांग के अनुसार नवसंवत 2026 का शुभारंभ 19 मार्च से होगा. इस नव संवत को “रौद्र” नाम से जाना जाएगा, जो अपने नाम के अनुरूप कई बड़े और अप्रत्याशित परिवर्तनों का संकेत देता है. पंडित कल्कि राम के अनुसार वर्ष 2026 में राजा बृहस्पति और सेनापति मंगल होंगे.

बन रहा है संयोग

ज्योतिष शास्त्र में यह संयोग असामान्य परिस्थितियों और तीव्र घटनाक्रमों का घातक माना जाता है. इस वर्ष प्रकृति में भी असाधारण हलचल देखने को मिल सकती हैं प्राकृतिक घटनाएं, मौसम में उतार-चढ़ाव और वातावरण में बदलाव लोगों को प्रभावित करेंगे. उन्होंने बताया कि इस वर्ष साइबर अपराधों में वृद्धि होने की संभावना है.

लोगों को बरतनी होगी सावधानियां

तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ-साथ डिजिटल सुरक्षा को लेकर लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता होगी. वहीं दूसरी ओर समाज में धर्म और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों का विस्तार भी देखने को मिलेगा. धार्मिक कार्यों, पूजा-पाठ और आध्यात्मिक चिंतन की ओर लोगों का झुकाव बढ़ेगा. जो व्यक्ति धार्मिक और संयमी जीवन जीते हैं, उनके लिए यह वर्ष विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध हो सकता है.

इन लोगों की बढ़ेगी परेशानियां

हालांकि, पंडित कल्कि राम ने यह भी चेतावनी दी कि जिन लोगों के मन में क्रोध, अहंकार और अधैर्य अधिक रहेगा, उनके जीवन में समस्याएं बढ़ सकती हैं ऐसे व्यक्तियों को मानसिक, पारिवारिक और सामाजिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. विश्व स्तर पर भी वर्ष 2026 में युद्ध जैसी परिस्थितियां बनने के संकेत हैं, जिससे वैश्विक तनाव में वृद्धि हो सकती है.

धर्म विरोधी प्रवृत्तियों का नाश होगा

भारत के संदर्भ में उन्होंने कहा कि इस वर्ष धर्म विरोधी प्रवृत्तियों का नाश होगा और देश अपने धैर्य, संयम और सांस्कृतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ेगा. भारत न केवल आंतरिक रूप से सशक्त होगा, बल्कि विश्व मंच पर भी नेतृत्वकारी भूमिका निभाएगा.

कैसा रहेगा साल 2026 का मौसम

मौसम को लेकर पंडित कल्कि राम ने बताया कि वर्ष 2026 में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है सूर्य का प्रकोप अधिक रहेगा, जिससे तापमान में असामान्य वृद्धि हो सकती है इसके बावजूद किसानों के लिए यह वर्ष सकारात्मक परिणाम देने वाला माना जा रहा है.

कृषि क्षेत्र में सुधार, फसल उत्पादन में वृद्धि और मेहनत का फल मिलने के योग बन रहे हैं कुल मिलाकर, नवसंवत 2026 परिवर्तन, संघर्ष और आध्यात्मिक उन्नति का वर्ष होगा. यह समय संयम, सतर्कता और धर्म के मार्ग पर चलने वालों के लिए उन्नति और सफलता का संदेश लेकर आएगा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों