2027 में अकेले चुनाव लड़ेगी समाजवादी पार्टी, इंडिया गठबंधन बना रहेगा या नहीं, क्या बोले अखिलेश यादव?
Last Updated:
उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाला है. ऐसे में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं. कोई नया गठबंधन बनाना चाहता है तो कोई अपने पुराने गठबंधन को बनाए रखना चाहता है. इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इंडिया गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है.
इंडिया गठबंधन को लेकर बोले अखिलेश यादव.
उन्नावः उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाला है. ऐसे में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं. कोई नया गठबंधन बनाना चाहता है तो कोई अपने पुराने गठबंधन को बनाए रखना चाहता है. इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इंडिया गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है. सपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी से जो हमारा एलायंस है इंडिया गठबंधन वो हमारा रहेगा. पीडीए की जो रणनीति बनी थी, सामाजिक न्याय की जो बात हम लोगों के सामने रखी. आने वाले समय में सभी लोग मिलकरके सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए हमारी मदद करेंगे.
अखिलेश यादव बोले- बना रहेगा गठबंधन
इसके अलावा अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए के सरकार होगी तो हम सामाजिक न्याय की स्थापना करने का हम संकल्प लेते हैं. एक एक पीडीए के लोगों को हम भरोसा दिलाते हैं उनका सम्मान और समाजिक न्याय दिलाने का काम हम करेंगे. हालांकि आपको बता दें कि अखिलेश यादव भले ही इंडिया गठबंधन को बनाए रखने की बात कर रहे हैं. लेकिन कांग्रेस पार्टी के नेताओं के सुर बिलकुल अलग हैं. पहले तो उन्होंने यह ऐलान कर रखा है कि यूपी में होने वाले पंचायत चुनाव कांग्रेस पार्टी अकेले लड़ेगी.
विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ने के लिए कांग्रेस तैयार?
इसके अलावा कुछ महीनों पहले जब कांग्रेस आलाकमान की मुलाकात प्रदेश नेतृत्व से हुई थी, तब पार्टी ने स्पष्ट रूप से कहा था कि वह विधानसभा चुनाव में आने वाली हर परिस्थिति के लिए तैयार है. साथ ही सीटों को लेकर कांग्रेस पार्टी झुकेगी नहीं. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समय-समय पर गठबंधन को लेकर तरह-तरह के बयान देते रहे हैं.
‘सीएम योगी कटोरी चम्मच लेकर गए होंगे’
उन्नाव पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि सीएम कह रहे थे उनके सरकार के पहले माफिया थे. वह भी माफिया थे, जिन्होंने केस वापस लिए. केस वापस लेने वाला कौन है. कौन उपद्रवी है. विदेश के खिलाफ थे, विदेश कैसे चले गए. चीफ मिनिस्टर प्लेट, कटोरी, चम्मच ले गए होंगे.
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर क्या बोले अखिलेश
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि शंकराचार्य का सम्मान बचाने की जरुरत है. BJP का चरित्र देखा है, जो उसके खिलाफ बोलेगा, उसके खिलाफ अधिकारियों से न जाने क्या-क्या कराएंगे. अधिकारियों के माध्यम से झूठे मुकदमें लिखावये जा रहे हैं. गंगा त्रिवेणी पर शंकराचार्य को गंगा स्नान नहीं करने दिया. पुलिस ने शंकराचार्य के रथ को धक्का मार के बाहर कर दिया. डिप्टी सीएम चरण वंदना कर रहे हैं और अब शंकराचार्य पर झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया गया. उन्नाव समाजवादी पार्टी के एक नेता की मौत पर श्रद्धांजलि समारोह में पहुंचे थे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें