2027 में बुल और बुलडोजर दोनों का इलाज… अखिलेश यादव ने शेयर किया वीडियो

0
2027 में बुल और बुलडोजर दोनों का इलाज… अखिलेश यादव ने शेयर किया वीडियो


Last Updated:

सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव ने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘अगले चुनाव में जनता बुल और बुलडोज़र दोनों का इलाज कर देगी. ये भाजपाई सत्ताधीश कभी अपनी सिक्योरिटी छोड़कर सड़क पर पैदल चलें तो यही सांड उन्हें हवा में उछाल देगा. 14 दिन में समस्या के समाधान का जुमला 14 साल में भी पूरा नहीं होगा. भाजपाई झूठ के सुपर स्टॉकिस्ट हैं.’

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना.

लखनऊः 2027 विधानसभा चुनाव के आने में भले ही वक्त है. लेकिन इसकी सरगर्मी देखने को मिलने लगी है. सत्ता पक्ष हो या विपक्ष अब दोनों एक-दूसरे के प्रति मोर्चा पूरी तरह से खोल दिए हैं. इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए योगी सरकार पर निशाना साधा है और साथ ही जनता से 2027 के चुनाव में सपा को जिताने की अपील भी की है. सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव ने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘अगले चुनाव में जनता बुल और बुलडोज़र दोनों का इलाज कर देगी. ये भाजपाई सत्ताधीश कभी अपनी सिक्योरिटी छोड़कर सड़क पर पैदल चलें तो यही सांड उन्हें हवा में उछाल देगा. 14 दिन में समस्या के समाधान का जुमला 14 साल में भी पूरा नहीं होगा. भाजपाई झूठ के सुपर स्टॉकिस्ट हैं. झूठ भाजपा की राजनीति की बुनियाद है. जिन्होंने अपना नागरिक धर्म निभाया और बच्ची को बचाया, वे सभी प्रशंसा के पात्र हैं. विशेष: ये AI जेनरेटेड नहीं है.’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *