2027 में सपा किसके साथ लड़ेगी चुनाव? अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान
Agency:एजेंसियां
Last Updated:
अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव जिसके साथ गठबंधन है उन्हीं के साथ लड़ा जाएगा. इससे पहले कांग्रेस पार्टी खुद को एमएलसी और पंचायत चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन से अलग कर चुकी है.
लखनऊः बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद से इंडिया गठबंधन को लेकर लगातार अलग-अलग तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. इस बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है. अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव जिसके साथ गठबंधन है उन्हीं के साथ लड़ा जाएगा. इससे पहले कांग्रेस पार्टी खुद को एमएलसी और पंचायत चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन से अलग कर चुकी है. ये दोनों चुनाव कांग्रेस पार्टी ने अकेले ही चुनाव लड़ने का फैसला किया हुआ है.
राहुल गांधी के साथ मीटिंग के बाद पंचायत चुनाव पर हुआ था फैसला
बता दें कि हाल ही में दस जनपथ पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा, ‘संगठन सृजन और आने वाले दिनों में जो चुनावी चुनौतियां हमारे सामने हैं, उन पर चर्चा हुई. हमें विधानसभा की सभी सीटों पर संगठन को मजबूती के साथ तैयार करना है. साथ ही पंचायती चुनाव में कांग्रेस स्वतंत्र रूप से उतरेगी और भाग लेगी. आगे जैसी भी परिस्थितियां होंगी.
सपा के साथ गठबंधन बनाए रखने को लेकर अभी शंका!
मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं को अगले 6 महीने में संगठन को मजबूत करने और लोगों को मुद्दों को उठाने की नसीहत दी है. इसके अलावा सूत्रों ने बताया कि विधानसभा चुनाव में किसी तरह के गठबंधन को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि यह आगे देखा जाएगा. दरअसल, कांग्रेस आलाकमान चाहता है कि पार्टी यूपी में मजबूत संगठन बनाए ताकि विधानसभा चुनाव में सम्मानजनक सीटें मिल सके. कोई भी समझौता सम्मान के बिना नहीं हो सकता. अभी यह कहना जल्दबाजी होगी की कांग्रेस का समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन खऱत्म हो गया है.
बिहार चुनाव में कांग्रेस का खराब प्रदर्शन
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे ने इंडिया गठबंधन के घटक दलों को कांग्रेस के साथ गठबंधन बनाए रखने पर सोचने को मजबूर कर दिया है. बिहार चुनाव में कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन बहुत ही निराशजनक रहा. वहीं कई सीटों पर इंडिया गठबंधन की फ्रेंडली फाइट भी देखने को मिली, जो गठबंधन के खिलाफ चला गया.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें