2700000000 रुपये से बदल जाएगी वृंदावन की सूरत, बांके बिहारी के रोपवे से कर सकेंगे दर्शन

0
2700000000 रुपये से बदल जाएगी वृंदावन की सूरत, बांके बिहारी के रोपवे से कर सकेंगे दर्शन


Last Updated:

Banke Bihari Temple News: बांके बिहारी मंदिर के लिए कॉरिडोर की तैयारी पहले से ही चल रही है. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण होने वाली दिक्कतों को कम करने की दिशा में यहां पहले से कई काम हो रहे हैं. कुछ समय में ही तंग गलियों से यहां तक पहुंचने की दिक्कतें दूर हो सकती हैं.

बांके बिहारी मंदिर का रोपवे प्रोजेक्ट.

वृंदावन. उत्तर प्रदेश के वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर हैं. यहां तक जाने के लिए एक और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का ताना-बाना बुन लिया गया है. रोपवे के जरिए यमुनापार से युगल घाट तक श्रद्धालु जा सकेंगे. इस प्रोजेक्ट की शुरुआती लागत 270 करोड़ रुपये तय हुई है. प्रस्ताव मंजूर हो गया. अब डीपीआर बनाई जा रही है.

गौरतलब है कि बांके बिहारी मंदिर के लिए कॉरिडोर की तैयारी पहले से ही चल रही है. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण होने वाली दिक्कतों को कम करने की दिशा में यहां पहले से कई काम हो रहे हैं. कुछ समय में ही तंग गलियों से यहां तक पहुंचने की दिक्कतें दूर हो सकती हैं.

जिलाधिकारी सीपी सिंह ने कहा कि सरकार के निर्देश पर एक तरफ रोपवे के काम पर तेजी लाई जा रही है. वहीं वृंदावन में लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए यमुनापार के पानीगांव में 50 एकड़ के बड़े क्षेत्रफल में पार्किंग, फूड कोर्ट बनाया जाएगा. साथ ही एक सिग्नेचर पुल बनाने की भी योजना है, जिस पर ई वाहन और पैदल यात्री बिहारीजी तक सुगमता से पहुंच पाए.

उन्होंने आगे कहा कि इस पुल के पास से ही एक रोपवे बनाया जाना प्रस्तावित है. इसके जरिए अशक्त बीमार बुजुर्ग भी जुगल घाट तक आ सकेंगे. इस पर तेजी से काम किया जा रहा है. बिहारीजी के कॉरिडोर के लिए  5 एकड़ भूमि जो प्रस्तावित है. उसको खरीदने का काम तेजी से जारी है. इस संबंध में एक रजिस्ट्री का काम पूरा हो चुका है. कुछ दिनों में जल्द ही कुछ और रजिस्ट्री बिहारी जी मंदिर ट्रस्ट के हक में होंगी और जल्द ही बिहारीजी की कृपा से कॉरिडोर मूर्त में दिखाई देगा.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

₹2700000000 से बदलेगी वृंदावन की सूरत, बांके बिहारी के रोपवे से होंगे दर्शन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों