3 महीने में होना है मालामाल, तो करें फूल गोभी की खेती..इन बातों का रखें ध्यान
Last Updated:
लोकल 18 से बातचीत करते हुए किसान पृथ्वी पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सब्जी की खेती तो हम कई वर्षों से कर रहे हैं वहीं पिछले एक वर्ष से हम लगातार फूलगोभी और पत्ता गोभी की खेती कर रहे हैं इसमें करीब हम तीन बीघा में फूलगोभी की खेती कर रहे हैं जिस कारण हमें अच्छा खासा मुनाफा हो रहा है. फूल गोभी की डिमांड बाजारों में हमेशा बनी रहती है. एक बीघे में क
लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में किसान इस समय सब्जी की खेती कर रहे हैं जिस कारण किसानों को अच्छा खासा मुनाफा हो रहा है. वहीं किसान फूल गोभी की खेती कर अच्छा खासा मुनाफा कमा रहे हैं. खीरी जनपद के किसान अब नगदी फसल की ओर रुख कर रहे हैं. लोग, हरी सब्जियों का सेवन ज्यादा पसंद करते हैं. ऐसी ही एक फसल फूल गोभी है जो किसानों के लिए हमेशा से फायदे का सौदा रही है. इसकी अगेती खेती कर किसान लाखों रुपये मुनाफा कमा सकते हैं.
करीब 90 दिन में गोभी की फसल तैयार
फूल गोभी की खेती करने से पहले फूलगोभी की पौध तैयार की जाती है. पौध तैयार होने के बाद फूलगोभी की पौध की रोपाई की जाती है जिसके बाद करीब 90 दिन में गोभी की फसल तैयार हो जाती है इस समय अगर बाजारों में बात की जाए तो₹20 से लेकर₹30 किलो के हिसाब से फूलगोभी बाजारों में बिक रही है जैसे होली और रमजान का महीना चल रहा है सब्जियों की डिमांड बढ़ जाती है जिस कारण कम लागत में किसान अच्छा खासा मुनाफा कमाते हैं.
फूल गोभी की डिमांड बाजारों में हमेशा
लोकल 18 से बातचीत करते हुए किसान पृथ्वी पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सब्जी की खेती तो हम कई वर्षों से कर रहे हैं. वहीं पिछले एक वर्ष से हम लगातार फूलगोभी और पत्ता गोभी की खेती कर रहे हैं. इसमें करीब हम तीन बीघा में फूलगोभी की खेती कर रहे हैं जिस कारण हमें अच्छा खासा मुनाफा हो रहा है. फूल गोभी की डिमांड बाजारों में हमेशा बनी रहती है. एक बीघे में करीब₹10000 का खर्च आता है अगर इनकम की बात की जाए तो अगर बाजारों में गोभी का भाव सही हो तो आसानी से 70 से 80 हजार रुपए कमाए जा सकता है गोभी की फसल 90 दिन में तैयार हो जाती है.
फूलगोभी, ठंडी जलवायु की फसल है
फूलगोभी, ठंडी जलवायु की फसल है. इसके लिए 15 से 25 डिग्री तापमान सबसे अनुकूल माना जाता है. मिट्टी दोमट और कार्बनिक पदार्थों से भरपूर होनी चाहिए. साथ ही मिट्टी का पीएच मान 6 से 7.5 के बीच होना चाहिए.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें