31 मार्च को जन्मे बच्चों पर रहेगा पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र का प्रभाव
Last Updated:
31 मार्च 2026 का दिन धार्मिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस दिन जन्म लेने वाले बच्चों पर ग्रह-नक्षत्रों का विशेष प्रभाव रहेगा. पंचांग के अनुसार इस दिन पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, जो सिंह राशि में स्थित है. साथ ही चंद्रमा भी सिंह राशि में रहेगा, इसलिए इस दिन जन्म लेने वाले बच्चों में आत्मविश्वास, आकर्षक व्यक्तित्व और नेतृत्व क्षमता विशेष रूप से देखने को मिल सकती है.पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र दोपहर बाद तक प्रभावी रहेगा, इसलिए इस समय जन्म लेने वाले बच्चों पर इसका प्रभाव अधिक माना जाता है.
अयोध्या: मानव जीवन पर ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व होता है. ज्योतिष गणना के आधार पर ही व्यक्ति के जन्म से लेकर मृत्यु तक की घटनाओं का आकलन किया जाता है. ग्रह नक्षत्र की स्थिति पर व्यक्ति के कुंडली और भविष्य का भी आकलन होता है. ऐसी स्थिति में आज 31 मार्च है और आज के दिन ग्रह नक्षत्र की कैसी स्थिति रहेगी. जन्म लेने वाले बच्चे पर किस प्रकार प्रभाव पड़ेगा. किस अक्षर से नामकरण करना शुभ रहेगा तो चलिए इस रिपोर्ट में विस्तार से जानते हैं.
31 मार्च को जन्में बच्चों में होगा आत्मविश्वास
दरअसल अयोध्या के आचार्य सीताराम दास ने बताया कि 31 मार्च 2026 का दिन धार्मिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस दिन जन्म लेने वाले बच्चों पर ग्रह-नक्षत्रों का विशेष प्रभाव रहेगा. पंचांग के अनुसार इस दिन पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, जो सिंह राशि में स्थित है. साथ ही चंद्रमा भी सिंह राशि में रहेगा, इसलिए इस दिन जन्म लेने वाले बच्चों में आत्मविश्वास, आकर्षक व्यक्तित्व और नेतृत्व क्षमता विशेष रूप से देखने को मिल सकती है.पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र दोपहर बाद तक प्रभावी रहेगा, इसलिए इस समय जन्म लेने वाले बच्चों पर इसका प्रभाव अधिक माना जाता है.
सिंह राशि का रहेगा प्रभाव
पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र का स्वामी शुक्र ग्रह माना जाता है. इस कारण ऐसे बच्चों में रचनात्मकता, सौंदर्यबोध, कला के प्रति रुचि और सामाजिक व्यवहार की विशेष क्षमता हो सकती है. ये बच्चे स्वभाव से मिलनसार, खुशमिजाज और अपने आसपास सकारात्मक वातावरण बनाने वाले हो सकते हैं. सिंह राशि का प्रभाव होने से उनमें नेतृत्व करने की क्षमता भी मजबूत रहती है.ये अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर रहते हैं और मेहनत से सफलता प्राप्त करने की कोशिश करते हैं.
इन अक्षरों से नाम रखना होगा सही
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस दिन जन्म लेने वाले बच्चों में साहस, आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता बेहतर हो सकती है. ये बच्चे भविष्य में प्रशासन, शिक्षा, कला, मीडिया, प्रबंधन या नेतृत्व वाले क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. परिवार और समाज में सम्मान प्राप्त करने की संभावना भी अधिक रहती है. नामकरण के लिए मो, टा, टी, टू अक्षर शुभ माने गए हैं. मान्यता है कि इन अक्षरों से नाम रखने पर नक्षत्र का सकारात्मक प्रभाव और अधिक मजबूत होता है.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें